फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 1.53 प्रतिशत की रफ्तार से फैल रहा कोरोना, प्रदेश में कुल 274 लोग पीड़ित, 170 ने जीती जंग

Thu, 23 Apr 2020 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने लगी है। प्रदेश में 1.53 प्रतिशत की दर से कोरोना फैल रहा है। जबकि 62.96प्रतिशत की दर से मरीजों की रिकवरी भी दर्ज की गई है। उधर, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 274 हो गई है। जिसमें से 170 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


हरियाणा के विभिन्न जिलों में इस वक्त 16785  संदिग्ध लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। जबकि 17582 लोगों के सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं जिसमें से 15452 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1860 सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है।

अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 12, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 45, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 5, पंचकूला में 18, रोहतक में 3, सिरसा में 4,  सोनीपत में 13, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 10 , भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 28, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 26,  हिसार में 1, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल  में 0, कुरुक्षेत्र 1, नूंह में 35, पलवल में 27, पानीपत में 5, पंचकूला में 3,  रोहतक में 0, सिरसा में 4,  सोनीपत में 2, यमुनानगर में 3 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें