फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: इमटेक में भी हो सकेगी कोरोना वायरस की जांच, रोजाना 50 से 100 सैंपल का होगा परीक्षण

Fri, 03 Apr 2020 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए इमटेक तैयार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर- 39 स्थित सीएसआईआर-सूक्ष्म जीव प्रौद्योगिकी संस्थान (इमटेक) कोरोना के टेस्ट करने के लिए तैयार हो गया है। संस्थान की ओर से बताया गया है कि उसने इस बारे में यूटी प्रशासन व पीजीआई को सूचना दे दी है। इमटेक एक दिन में 50 से 100 सैंपलों की जांच कर सकता है। इमटेक प्रवक्ता की ओर से बताया गया है कि संस्थान के पास कोरोना टेस्ट करने के लिए सभी जरूरी संसाधन व एडवांस उपकरण मौजूद हैं। साथ ही सभी तरह की अनुमति भी उनके पास है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भारत में कोरोना के टेस्ट कम हो रहे थे। 10 लाख की आबादी के परीक्षण के हिसाब से भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी नीचे था। इसी को ध्यान में रखकर आईसीएमआर ने सभी सरकारी मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं को टेस्ट करने का निर्देश दिया था। उसके बाद चंडीगढ़ के इमटेक ने भी जरूरी कदम उठाए और कोरोना टेस्ट को लेकर तैयार है। प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में टेस्ट की क्षमता बढ़ाई जा सकती हैं। चंडीगढ़ में कोरोना का टेस्ट पीजीआई व सेक्टर- 32 मेडिकल कॉलेज में हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें