फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधनः बहन-भाईयों के बीच कोरोना की दीवार, कोई खुद बांधेगा राखी तो कोई वीडियो कॉल करके

Sun, 02 Aug 2020 02:46 PM IST
खुशबू गोयल नीरज गिरी, पानीपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बेशक कोरोना महामारी ने दूरियां बढ़ा दी हैं, लेकिन भाई-बहन का प्यार बरकरार है और रहेगा। दूर होने के बावजूद लोग राखी का त्योहार मनाएंगे, वो भी कुछ इस तरह से...
विज्ञापन


बहन रखेगी टेबल पर राखी, भाई स्व्यं बांधेगा कलाई पर
अंसल निवासी पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव है। घर पर ही आइसोलेट किया गया है। एक घर में अलग-अलग कमरों में आइसोलेट होने के साथ ही डॉक्टरों ने एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने की सख्त हिदायत दी है। कोरोना पॉजिटिव 20 वर्षीय बहन भाई को खुद राखी नहीं बांध पाएगी। वह राखी की थाली मेज पर रख देगी और कोरोना पॉजिटिव 24 वर्षीय भाई खुद ही राखी बांधेगा। इतना ही नहीं भाई राखी पर बहन को गूगल-पे के जरिए पेमेंट कर उपहार देगा।

वीडियो कॉल पर रक्षाबंधन बनाएंगा 10 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बच्चा  
सेक्टर-11 निवासी परिवार में माता-पिता तो कोरोना से रिकवर कर चुके हैं, लेकिन उनके 10 वर्षीय बच्चे की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बच्चा घर पर ही आइसोलेशन में हैं। अलीगढ़ निवासी चचेरी बहन और गुरुग्राम निवासी बुआ को वीडियो कॉल करके रक्षाबंधन मनाएगा। न तो बुआ और बहन उसके पास आ सकती है, न ही वह उनके पास जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बहन, भाई को कॉल कर मनाएगी रक्षाबंधन

सब्जी मंडी निवासी 22 वर्षीय बहन कोरोना पॉजिटिव है। वह इसराना के कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। रक्षाबंधन से महज चार दिन पहले इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इनके दोनों भाई घर पर हैं और अब भाईयों को कॉल करके रक्षाबंधन बनाएंगी। भाईयों को अपनी कलाई पर खुद ही राखी बांधनी पड़ेगी।

पांच साल का बच्चा आंगन के जाल से बहन को देख मनाएगा रक्षा बंधन
सेक्टर-12 निवासी पांच वर्ष का बच्चा पिछले दिनों अपने माता-पिता के साथ कोरोना की चपेट में आ गया था। जिससे वह इस बार अपनी बहन को घर के आंगन में लगे जाल से ही देखकर रक्षाबंधन मना पाएगा। बच्चा अपने माता पिता के साथ प्रथम तल पर रहता है, जबकि उसकी बड़ी बहन अपने दादा-दादी के साथ नीचे के तल पर रहते हैं।

12 वर्ष का बच्चा घर पर होने के बावजूद बुआ से नहीं बंधवा पाएगा राखी
सच्चे सरकार मोहल्ला निवासी 12 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव हो गया है। जिससे उसकी बुआ, इस बार उसे राखी नहीं बांध पाएगी। बुआ उनके साथ घर में ही रहती हैं, लेकिन बच्चा अलग कमरे में आइसोलेट है। जिससे वह अपनी बुआ को रक्षाबंधन पर कमरे की खिड़की से ही देख पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें