फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापूधाम वासी बोले- साहब! कोरोना से तो जीत गए, भूख से कब तक लड़ें, नहीं मिलता राशन

Tue, 02 Jun 2020 03:09 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण चंडीगढ़ स्थित बापूधाम कॉलोनी में फेज 3 की गली को पूरी तरह सील कर दिया गया है। ऐसे में गली के 11 मकानों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर में न तो राशन है, न बच्चों के लिए दूध। इसको लेकर सभी अपने-अपने स्तर पर प्रशासन और प्रधान तक से मदद की गुहार लगा चुके हैं लेकिन मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


28 मई को जब से गली में रहने वालेकोरोना पॉजिटव मरीज ठीक होकर लौटे हैं, उन्हें बस आश्वासन की घुट्टी ही दी जा रही है। ऐसे में इन लोगों का कहना है कि कोरोना से बचकर घर तो लौट आए हैं लेकिन यही हाल रहा तो भुखमरी से नहीं बचेंगे। गली में रहने वाले एक परिवार के सदस्य ने बताया कि उन्होंने गली में राशन न मिलने की सूचना बापूधाम के नोडल अधिकारी को भी कॉल कर दे दी थी।

लेकिन उन्होंने जल्द ही व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। इस गली के लोगों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने बीमारी पर तो अपने बल पर जीत दर्ज कर ली लेकिन प्रशासन के इस रवैया से वह अंदर ही अंदर टूटते जा रहे हैं।   
विज्ञापन

अब तो गली को सैनिटाइज भी नहीं कर रहे

इस गली में कोरोना के मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन के निर्देश पर लगातार वहां सैनिटाइज कराया जा रहा था लेकिन पॉजिटिव मरीजों के ठीक होकर घर लौटने के अगले दो दिनों तक तो व्यवस्था ठीक रही लेकिन उसके बाद वहां सैनिटाइजेशन प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है इसीलिए भी गली के लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर हमें सुरक्षा की दृष्टि से घरों में कैद किया गया है तो बचाव की व्यवस्था भी उचित तरीके से की जानी चाहिए। सैनिटाइजेशन न होने से गली में दोबारा संक्रमण फैल सकता है।
 
150 लोग परेशान, कोई सुनवाई नहीं  
फेज 3 की गली में मौजूद 11 मकानों में उनके मालिकों के साथ ही कई किराएदार भी रहते हैं। ऐसे में मकान में एक भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के साथ किरायेदारों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में  गली में रहने वाले लगभग 150 लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। उन लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन उन्हें अनुमति दे तो वे मानकों का पालन करते हुए अपनी जरूरत की चीजें उपलब्ध करा लें।
विज्ञापन

चार दिन से गुहार लगा रहे हैं गली के लोग

केस 1: बापूधाम फेज 3 की गली में स्थित मकान नंबर 4 में रहने वाला एक परिवार राशन के लिए मोहताज है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पीजीआई में इलाज के बाद सूद धर्मशाला में क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद यह परिवार डिस्चार्ज होकर 28 मई को यह वापस बापूधाम स्थित अपने घर पहुंचा। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इनकी पूरी गली को क्वारंटीन कर रखा है। ऐसी स्थिति में घर में राशन की किल्लत हो गई है। घरवाले इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं लेकिन 4 दिन गुजरने के बाद भी स्थिति जस की तस है।   

केस 2: मकान नंबर 2 के धर्मेंद भी काफी परेशान हैं। 12 सदस्यों वाला इनका परिवार भी राशन न होने से बेहाल है। घर में धर्मेंद्र और उनके भाई के साथ छोटे बच्चे भी हैं। उनके लिए न तो समय पर खाना उपलब्ध हो पा रहा है और न ही दूध। कोरोना पॉजिटिव होने से पहले घर में जो राशन लाया गया था ,उसे ही थोड़ा-थोड़ा करके बनाया जा रहा है। लेकिन स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। धर्मेंद्र ने इस समस्या के बारे में प्रधान को भी सूचित किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 112 पर कॉल करके राशन पहुंचाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई मदद नहीं पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें