फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कोरोना योद्धा भाई-बहन अनोखे अंदाज में मनाएंगे रक्षाबंधन का त्योहार, तैयारी पूरी

Sun, 02 Aug 2020 02:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परमिंदरजीत और उनके भाई हरविंदर सिंह। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन.. तेरे बदले में जमाने की कोई चीज न लूं... ये ही वो गीत है जिसे होश संभालने के बाद मैंने सबसे पहले गाना सीखा था। यह कहना है जीएमएसएच 16 की नर्सिंग ऑफिसर परमिंदरजीत थिंड का जो पहली बार राखी पर अपने भाई से दूर रहकर उनके लंबी उम्र की दुआ करेंगी और उन्हें वर्चुअल राखी बांधेंगी।
विज्ञापन


परमिंदरजीत का कहना है कि आज भी मुझे याद है बचपन के वो दिन जब मैं रक्षाबंधन से बहुत दिन पहले ही अपने भैया हरविंदर सिंह हारिवाल से गिफ्ट के लिए जिद करने लगती थी। वह पापा मम्मी से मिले पॉकेट मनी को बचाकर रखते थे और मुझे हर रखी कुछ न कुछ स्पेशल गिफ्ट देते थे।

परमिंदरजीत ने बताया कि हम दोनों की तकरार और प्यार पूरे परिवार में मनोरंजन का केंद्र रहता था। उनका कहना है कि कोरोना के कारण अब तक की जिंदगी में पहली बार रक्षाबंधन पर अपने भैया की कलाई पर राखी नहीं बांध पाऊंगी। इस बात का मलाल तो है, लेकिन इस बात की खुशी है कि हम दोनों भाई बहन इस समय कोरोना से जंग में मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

बहन चंडीगढ़ में तो भैया पंजाब में कर रहे ड्यूटी

परमिंदरजीत चंडीगढ़ के जीएमएसएच 16 में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं तो उनके बड़े भाई पंजाब के मोगा जिले में सरकारी अस्पताल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर ड्यूटी कर रहे हैं। परमिंदरजीत ने बताया कि हरविंदर उनसे 3 साल बड़े हैं।

कोरोना के दौरान शुरुआती दौर में ही दोनों भाई बहन की ड्यूटी कोविड से संबंधित यूनिट में लगा दी गई। परमिंदरजीत जहां जीएमएसएच- 16 के आइसोलेशन और आईसीयू में भर्ती मरीजों से जुड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है, वही हरविंदर सिंह फार्मेसी ऑफिसर होने के नाते दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें