फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: तीन दिन में चंडीगढ़ पहुंचेगी कोविडशील्ड वैक्सीन की 25 हजार खुराक, जानें- कब होगा टीकाकरण

Wed, 06 Jan 2021 11:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र सरकार पहले चरण में चंडीगढ़ को कोविशील्ड वैक्सीन की 25 हजार डोज देगी। यह जानकारी बुधवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि ने दी। जानकारी के अनुसार, वैक्सीन का यह स्टॉक दो से तीन दिनों में शहर पहुंच जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई के स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उम्मीद है कि वैक्सीन आने के दो से चार दिन के अंदर टीकाकरण का अभियान शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कोविशील्ड वैक्सीन के स्टॉक को रखने के लिए जीएमएसएच-16 और सेक्टर-22 स्थित सिविल अस्पताल में व्यवस्था की है। वहीं दूसरी तरफ आठ जनवरी को होने वाले ड्राई रन में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब केवल जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 में ही ड्राई रन की प्रक्रिया की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा मिले निर्देश के बाद बुधवार को पूर्व चिह्नित चारों स्थानों की जगह मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ड्राई रन करने का निर्देश दिया गया है। 

एक केंद्र पर मौजूद रहेंगे पांच टीकाकरण अधिकारी
प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर पांच टीकाकरण अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। इनमें से एक टीकाकरण करेगा जबकि वहां मौजूद चार अन्य अधिकारी लाभार्थी के सत्यापन करने से लेकर टीकाकरण के बाद उसकी मॉनिटरिंग का काम देखेंगे। लाभार्थियों की संख्या बढ़ने पर ऑफिसर की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी लेकिन प्रक्रिया में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए बनाई गई टीम 
टीकाकरण के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिए अलग से विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। इससे पहले संचालित टीकाकरण कार्यक्रमों को लेकर भी टीम गठित की जाती है लेकिन उसमें केवल बाल रोग विशेषज्ञ ही शामिल होते हैं, क्योंकि यह टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों से जुड़ा हुआ होता है लेकिन कोरोना में अलग तरह की स्थिति है। इसलिए उसका आकलन करते हुए पीजीआई और जीएमसीएच-32 में टीम गठित कर दी गई है। टीम में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलोजिस्ट, पल्मोनरी एक्सपर्ट शामिल हैं। 

टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से अपील है कि वह इस टीकाकरण अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का सहयोग करें। - डॉ अमनदीप कौर कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें