फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात व करनाल मेडिकल कॉलेजों में बनेगी कोरोना वायरस की जांच लैब, पीजीआई की लैब होगी अपग्रेड

Wed, 18 Mar 2020 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च एसीएस आलोक निगम ने हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी, पीजीआई निदेशक व प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के डायरेक्टरों से कोरोना वायरस से लड़ाई की तैयारी की जानकारी ली।

विज्ञापन


बैठक में मेडिकल कॉलेज मेवात व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में कोरोना वायरस की जांच के लिए लैब बनाने का फैसला लिया गया। वहीं, पीजीआईएमएस रोहतक की लैब को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में वेंटिलेटर, ए-95 मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट खरीदने समेत दूसरे महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। 

बैठक में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन राज नायक, आईडीएसपी डायरेक्टर डॉ. ऊषा गुप्ता, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सूरजभान कंबोज, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉ. राज नारायण कौशिक, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल रिसर्च डॉ. प्रीति, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉ. गुलशन आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


जरूरी दवाएं व चीजें खरीदें, दूर करेंगे फंड की कमी 
एसीएस ने कहा कि मास्क, सैनेटाइजर, पीजीई किट व अन्य चीजों की कितनी जरूरत है, कितनी हमारे पास उपलब्ध है, इसकी जानकारी जरूरी है। जिन चीजों की जरूरत है, उनकी व्यवस्था की जाएगी। फंड की कमी है तो इसे दूर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज जरूरत की चीजें व उपकरण खरीदें। 

विज्ञापन

पीजीआई को 4.5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा रहा है। वेतन के लिए भी 40 करोड़ रुपये मंजूर हो गया है। वेंटिलेटर के लिए नये मॉनिटर की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। इन्हें भी जल्द मुहैया करा दिया जाएगा। चिकित्सकों को प्रशिक्षण की जरूरत है। इसे भी शीघ्र किया जाए। निजी कॉलेज अपने स्तर पर मास्क, सैनेटाइजर व अन्य जरूरी चीजें खरीदे। 

शार्ट टेंडर पर करेंगे जरूरी चीजों की खरीद
हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. ओपी कालरा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के महामारी का रूप लेने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बीमारी से बचाव व मरीजों के इलाज को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जरूरी चीजों की खरीद शार्ट टेंडर पर की जाएगी। इसकी मंजूरी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई बैठक में मिल गई है। कुछ बजट मिला है। 

दवा, उपकरण व अन्य जरूरी चीजें खरीदने के लिए और बजट मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया गया है। भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज व पीजीआई में कोरोना की जांच की जा रही है। इसके अलावा मेवात व करनाल कॉलेज में भी लैब बनाई जाएगी। पीजीआई के 116 वेंटिलेटर समेत प्रदेश में 190 वेंटिलेटर मरीजों के लिए मौजूद हैं। 

कुछ और नए वेंटिलेटर खरीदने की मंजूरी मिली है। आने वाले समय में यह संख्या बढ़ कर 400 पहुंच जाएगी। मास्क, सैनेटाइजर की कालाबाजारी करने, इनकी बिक्री नहीं करने या नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में एसीएस ने पुलिस में केस दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

कोविड-19 की जानकारी के लिए हेल्प नंबर जारी
कोरोना वायरस नोडल अधिकारी पीजीआई के सीनियर प्रोफेसर डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि एसीएस आईसीयू के वेंटिलेटर के लिए दस नये मानीटर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे आईसीयू अपडेट हो जाएगा। कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के साथ बीमारी की जानकारी देने व लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पीजीआई के कर्मचारी के पास मोबाइल 9416447071 रहेगा। इस पर 24 घंटे कोई भी व्यक्ति कोरोना संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा सरकार ने 8558593911 मोबाइल नंबर जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें