फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू: कंधे पर सामान-मासूम बच्चे, जेब में सिर्फ 200 रुपये, चंडीगढ़ में घरों के लिए निकले मजदूर

Sat, 28 Mar 2020 05:01 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घरों के लिए निकले मजदूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा है, जिसके कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ीदार मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर पलायन कर रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ से भी लोग पलायन करने लगे हैं। पिछले बुधवार से ही भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है, जिस वजह से एक तिहाई आबादी घरों में रहने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन


लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ीदार मजदूरों को हो रही है, इसलिए वे पैदल ही अपना सामान और बच्चों को लेकर घरों और गांवों की ओर निकल पड़े हैं। शनिवार सुबह सड़क पर दिखे मजदूरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के लिए जा रहे हैं। हमारी जेब में सिर्फ दो सौ रुपये हैं। अगर हम अपने घर नहीं जाएंगे तो हम यहां क्या खाएंगे? जो पैसे जेब में हैं, उन्हें भी रास्ते में बच्चों के खाने पर खर्च करुंगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें