कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के चलते इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने सुरक्षा के साथ घरों पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। बता दें वायरस के कारण आईपीएल से लेकर कई इंटरनेशनल स्तर के टूर्नामेंट और चैंपियनशिप को रदद् करना पड़ा है। साथ ही सिटी के खेल सेंटरों को बंद कर दिया है। इससे ट्राइसिटी में खेल गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित हुई है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के रोजाना के अभ्यास पर इसका गहरा असर पड़ा है।
हालंकि इन खिलाड़ियों को खेल सेंटरों की तरह घर में पूरी तरह से सुविधाएं तो नही मिल पा रही है, लेकिन खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी है और अपने घरों में अभ्यास करने में जुट गए हैं। शहर में लगभग सभी खेल सेंटर बंद हैं, वहीं जो सेंटर अभी खुले भी हैं वहां पर बच्चों और खिलाड़ियों की संख्या में काफी कमी आई है। अभिभावकों ने अपने बच्चों को खेल सेंटरों में भेजना बंद कर दिया है।
वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप मिस हुई: आलोक
इंटरनेशनल लेवल के बिलियर्ड्स एंव स्नूकर खिलाड़ी आलोक कुमार ने बताया कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड मे 10 अप्रैल से होने वाली वर्ल्ड बिलियर्ड्स का रदद् करना पड़ा। इसमें मुझे भारत की ओर से खेलना था वहीं 18 मार्च को कोलकाता में होने वाली प्रतियोगिता भी रदद् कर दी गई हैं। जब तक हालात पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते मुझे अपने घर में ही अभ्यास करना है। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम अपने घर पर ही अभ्यास कर रहा हूं।
घर की छत पर तैयार पिच कर आजाद कर रहे अभ्यास
बीसीसीआई ने आईपीएल के साथ साथ डोमेस्टिक क्रिकेट पर भी कोरोना वायरस के चलते रोक लगा दी है। इसके बीसीसीआई के अंडर विभिन्न आयु वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट को अगले आदेशों तक रदद् करना पड़ रहा हैं। क्रिकेट खिलाड़ियाें को कुछ निराशा तो हुई, लेकिन उन्होंने इससे हार नही मानी है।
अपने अभ्यास के लिए खुद को तैयार कर लिया है। सिटी के स्टार और युवा खिलाड़ी अर्जुन आजाद जो बीसीसीआई की ओर से भारतीय ए टीम के सदस्य रहे हैं, अब अपने घर की छत पर तैयार की गई पिच पर नेट्स प्रैक्ट्रिस में जुटे हुए हैं। बाहर जाने की बजाए अब वह घर पर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करने में जुटे हुए हैं।
घर पर शुरू की तलवारबाजी
कोरोना वायरस की वजह से तलवारबाजी की कई अहम चैंपियनशिपों को भी रदद् कर दिया गया है। इनमे जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप, जूनियर एशियन चैंपियनशिप और साउथ एशियन चैंपियनशिप शामिल हैं। कोरोना वायरस के चलते अब यह प्रतियोगिताएं नहीं होगी। इससे तलवारबाजी के खिलाड़ियाें में निराशा जरूर हैं, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी है। इन्होंने कोचिंग सेंटर की बजाये अपने घर में अभ्यास करना शुरू का दिया। सीनियर इंटरनेशल प्लेयर रवि और जूनियर खिलाड़ी दीवेश और प्रदीप ने घर में सुबह और शाम तलवाबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।