फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 11 आईटीबीपी जवान समेत 43 पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में 25 और मोहाली में 20 संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। लगातार संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सर्वाधिक 43 पॉजिटिव मामले पंचकूला में दर्ज किए गए हैं। इनमें 11 आईटीबीपी के जवान भी शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़ में 25 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से सात केस एक ही परिवार से हैं। मोहाली में शुक्रवार को 20 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में मिले कोरोना के 25 नए केस, एक ही परिवार के 7 संक्रमित
चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए। इनमें धनास के एक ही परिवार के सात सदस्य भी शामिल हैं। 25 नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 660 हो गई है जबकि 51 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। धनास में एक ही परिवार में मिले 7 पॉजिटिव सदस्यों में 45, 35, 57, 48 और 21 साल की पांच महिलाएं जबकि 59 और 62 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं। 

वहीं सेक्टर-45 में 28 वर्षीय युवक और 53 वर्षीय महिला, धनास में 65 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-46 में 55 वर्षीय जबकि बापूधाम में एक ही परिवार के 25 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-29 में एक ही परिवार के 23 वर्षीय युवती और 60 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन

उधर, सेक्टर-45 में 29 वर्षीय महिला, रामदरबार में 45 वर्षीय महिला, सेक्टर-44 में 75 वर्षीय महिला, सेक्टर-35 में 65 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके अलावा सेक्टर-63 में एक ही परिवार में 20 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय किशोर और 43 वर्षीय महिला के अलावा बुड़ैल में 46 वर्षीय महिला, सेक्टर-30 में 32 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-20 में 52 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुए है। वहीं धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज से 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें सेक्टर-43 और 45 के दो- दो मरीज शामिल हैं। 

पंचकूला: 11 आईटीबीपी के जवानों सहित 43 कोरोना पॉजिटिव मिले 
कोरोना संक्रमण की वजह से हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय, हरियाणा लोक सेवा आयोग हरियाणा और ताऊ देवीलाल स्टेडियम को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को 11 आईटीबीपी के जवानों समेत 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डीएमईआर (मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग सेक्टर-16) में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार वालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 43 नए मामले आए हैं। इनमें मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 की 42 वर्षीय महिला, मढ़ावाला में 28 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय नाबालिग, सेक्टर -26 में 41 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-25 में 50 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 में 35 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। 

सेक्टर-16 स्थित डीएमईआर कार्यालय में 40 वर्षीय और 28 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। चंडी मंदिर में 52 वर्षीय, महेशपुर में 70 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बच्चा, 10 वर्षीय बच्चा और 75 वर्षीय बुजुर्ग, कालका में 33 वर्षीय, 22 वर्षीय में कोरोना मिला है। 

नाडा साहिब में 21 वर्षीय महिला, सेक्टर-2 पंचकूला में 35 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-4 में 51 वर्षीय व्यक्ति, पिंजौर में 29 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। पंचकूला में अलग-अलग जगह से कोरोना टेस्ट करवाने वाले कुछ लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ इंस्पेक्टर भी शामिल है। 

ये केस बाहर से आए
मनीमाजरा का 58 वर्षीय, 57 वर्षीय व्यक्ति, अंबाला का 37 वर्षीय, बलटाना का 61 वर्षीय, सेक्टर-20 चंडीगढ़ का, 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि पांच केस बाहर से आए हैं। डॉ. राजीव नरवाल का कहना है कि आईटीबीपी के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जोकि हाल ही में अपने घरों से लौटे थे। इसके अलावा मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। सभी को होम क्वारंटीन करने के साथ उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। पंचकूला में अब तक 241 केस सामने आ चुके हैं। वहीं बाहर के 60 केस आए हैं। अब तक 131लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

महिला रेलवे मुलाजिम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

चंडीगढ़ की महिला रेलवे मुलाजिम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला बतौर क्लर्क रेलवे यार्ड में काम करती थी। उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि महिला के साथ 10 लोग काम करते थे। उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद रेलवे यार्ड को सैनिटाइज कर दिया गया है।

मोहाली में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव केस 
मोहाली में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में 20 मामले सामने आए। इनमें खरड़ सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने वाली महिलाकर्मी भी है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने एहतियातन खरड़ अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी। वहीं, महिला के संपर्क में आए लोगों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने की।

जिले में अब तक 492 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 310 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि नौ की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं, अब जिले में 173 केस एक्टिव हैं। 20 नए मामलों में 11 महिलाएं व नौ पुरुष संक्रिमत हैं। इनमें से छह केस मोहाली, चार खरड़ जबकि शेष डेराबस्सी, जीरकपुर व बनूड़ के साथ लगते एरिया से हैं। जो कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं, उनमें मोहाली में 37 वर्षीय महिला, फेज-3 में 18 वर्षीय महिला, बनूड़ में 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-71 में 54 वर्षीय महिला, फेज-एक में 28 वर्षीय महिला, एयरोसिटी निवासी 29 वर्षीय पुरुष, खरड़ में 36 वर्षीय महिला, बलटाना में 64 वर्षीय पुरुष, लालडू में 23 वर्षीय महिला, डेराबस्सी निवासी 27 वर्षीय महिला, खरड़ में 75 और 36 साल की महिला, फेज-पांच में 24 वर्षीय पुरुष, जीरकपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग व 43 वर्षीय व्यक्ति, खरड़ में 16 वर्षीय लड़का और 52 वर्षीय महिला, सेक्टर-80 में 33 और 37 साल की महिला व बलटाना का 61 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

16 लोगों ने कोरोना को दी मात
इस दौरान जिले में कुल 16 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें खरड़ की 20 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं डेराबस्सी में 38 और 57 साल के पुरुष, जवाहरपुर में 20 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक, मोहाली में 19 साल का पुरुष और 73 साल की महिला, डेराबस्सी निवासी 25 वर्षीय युवक, मोहाली में 43 वर्षीय पुरुष, बलटाना में 50 वर्षीय पुरुष, जीरकपुर में 48 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-80 में तीस वर्षीय पुरुष ने कोरोना को मात दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें