फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब के पहले मरीज के परिवार के छह लोग पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 06:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नवांशहर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए उसके परिवार के छह लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को नवांशहर के सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


गांव पठलावा निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग छह मार्च को अपने दो अन्य साथियों के साथ जर्मनी से इटली होते हुए नवांशहर पहुंचे थे। बुधवार 18 मार्च की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से गांव पठलावा और गांव सुज्जों के कुल 19 लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए थे। 

अब इसमें से छह लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह इन लोगों को घरों से लाकर नवांशहर सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। प्रशासन की ओर से संभावित खतरे को देखते हुए नवांशहर में कुल छह जगहों पर 275 लोगों को कोरेंटाइन करने की व्यवस्था भी कर ली गई है। 
विज्ञापन


नवांशहर व्यापार मंडल की ओर से बुधवार सुबह तक सभी दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया है। बता दें पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पीड़ितों की संख्या अब 14 हो गई है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें