एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे ने बताया कि गांव कुप खुर्द के समीप स्थित मैरिज पैलेस अंपायर कैशले में चल रहे एक विवाह समागम में निर्धारित व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति एकत्र करने पर अहमदगढ़ पुलिस ने पैलेस के मैनेजर विजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैनेजर पर डीसी की तरफ से 18 मार्च को जारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मालेरकोटला शहर में चल रहे भारत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधकों ने सोमवार को सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते बच्चों को बुलाकर पेपर करवाया गया। पता चलते ही कार्रवाई करके स्कूल बंद करने के लिए हिदायत दी गई और स्कूल प्रबंधकों खिलाफ बनती कार्रवाई करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी को सिफारिश भेज दीगई। एसडीएम मुताबिक डीईओ डा. ओम प्रकाश सेतिया ने सूचित किया है कि भारत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता तुरंत प्रभाव से रद्द करने के लिए सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को लिखा गया है।
अबोहर: विदेश से आए लोगों के घरों के बाहर लगाए पोस्टर
कोराना वायरस की दिनों-दिन बढ़ती जा रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसके चलते विदेश से आए लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। विभाग ने गांव डंगरखेड़ा में विदेश से आए दो लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगाकर अन्य ग्रामीणों को आगाह किया है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए विदेश से आए लोगों से दूर रहें।
गांव डंगरखेड़ा में इन दिनों दो लोग विदेश से लौटे हैं। एक युवक दुबई और दूसरा कतर से आया है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने दुबई से आए दीवान चंद व कतर से आए महेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू के घर के बाहर पोस्टर लगाए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि विदेश से आए इन व्यक्तियों की पूरी स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
इसके बाद भी इन्हें 14 दिनों तक के लिए एकांतवास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति प्रशासन की इस पाबंदी का उल्लंघन करता है तो उसे तुरंत क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि विदेश से आए इन लोगों से दूरी बनाए रखते हुए अपने आप को सुरक्षित रखें। इस मौके पर फार्मासिस्ट रजिंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, विक्रमजीत सिंह मौजूद थे।