फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: होला मोहल्ला से लौटे लोग घरों में रहे, चार एएसआई को भी वापस भेजा

Sun, 22 Mar 2020 09:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

होला मोहल्ला की ड्यूटी से लौटकर बठिंडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में आए पुलिस के चार एएसआई को कमांडेंट छठीं आईआरबी लढडा कोठी संगरूर ने घर भेज दिया है। चारों एएसआई चेतन कुमार, रोशन लाल, दिलबाग सिंह और इकबाल सिंह एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात थे। 

विज्ञापन


कमांडेंट छठीं आईआरबी लढठा कोठी संगरूर से एयरपोर्ट सुरक्षा ड्यूटी बठिंडा को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला में पहुंचे लोगों में से कुछ कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। इन चारों एएसआई को 26 मार्च तक ड्यूटी से घर भेजा जाता है। चारों एएसआई 26 मार्च तक घर में ही रहेंगे। 

वहीं रविवार शाम करीब चार बजे पंजाब पुलिस का एक एएसआई सिविल अस्पताल में पहुंचा। उसे हल्का बुखार है। सिविल अस्पताल के डॉ. गुरमेल सिंह ने कहा कि एएसआई के सैंपल ले लिए गए हैं और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड से भारत पहुंचा दंपति सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का करता रहा इंतजार
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव नथाना निवासी बुजुर्ग दंपति कपूर सिंह और भरपूर कौर बुखार एवं गला खराब होने की शिकायत के चलते सिविल अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। दंपती को ओपीडी में स्थित फ्लू कार्नर के कमरे के बाहर डॉक्टर का इंतजार करने को कहा गया। दंपति ने बताया कि वह दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड से गांव पहुंचे हैं। 

रविवार को सुबह दोनों को बुखार एवं गला खराब होने की शिकायत हुई तो वे अपने परिवार के एक सदस्य को साथ लेकर सिविल अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ओपीडी में बैठे एक घंटा हो गया, कोई भी डॉक्टर उनका सैंपल लेने नहीं पहुंचा। जिला एपिडोमोलिजिस्ट डॉ. सुमित जिंदल ने बताया कि जिले में अब तक सात संदेहजनक लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से चार की रिपोर्ट निगेटिव आई और बाकी तीन की रिपोर्ट आनी बाकी है।

लोगों ने वायरस को भगाने के लिए खड़काई थालियां एवं बजाई तालियां 
शहर के सभी एरिया में शाम को करीब पांच बजे लोगों की ओर से अपने घरों की छतों और बालकनी के अलावा घरों के बाहर मुख्य गेट पर खडे़ होकर कोरोना वायरस को भगाने के प्रयास के तहत थालियां खड़काईं और तालियां बजाई। इसके अलावा कुछ धार्मिक स्थानों पर भी घंटी खड़काई गई।
 
फिरोजपुर: होला-मोहल्ला में शामिल हुए लोग घरों में ही रहें
डीसी कुलवंत सिंह ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में छह से नौ मार्च तक होला-मोहल्ला में शिरकत कर जो लोग लौटे हैं वे अपने घरों में ही रहे और सेहत विभाग को हेल्पलाइन नंबर 104 पर सूचित करें। उन्होंने कहा है कि मानवता के भले के लिए इन लोगों को अपने घरों में रहने, पारिवारिक सदस्यों से भी दूरी बनाए रखने और किसी भी सूरत में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। ऐसा करके ये लोग बहुत से लोगों का भला कर सकते हैं। रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते रेल प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनें बंद कर दी है। सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेगी।
विज्ञापन

होशियारपुर: होला मोहल्ला में हिस्सा लेकर आए श्रद्धालु जिला प्रशासन को सूचित करें

07 से 09 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होला-मोहल्ला समागम, डेरा बाबा निर्मल बंगा कुटिया पठलावा व लंगर या कीर्तन में शामिल होने वाले होशियारपुर के श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की गई है। डीसी अपनीत रियात ने कहा कि ऐसे श्रद्धालु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों 94659-45501, 78378-13713 या 104 पर सूचित करें और खुद को क्वारंटीन करें। 

उनके पारिवारिक सदस्यों की भी निजी जिम्मेदारी बनती है कि इस बारे में सेहत विभाग को जानकारी दें। उन्होंने आम जनता को भी विदेश और होला मोहल्ला समागमों से लौटने वालों के लिए 14 दिन तक दूरी बनाकर रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो होला मुहल्ला समागम या हाल ही के दिनों में डेरा बाबा निर्मल बंगा कुटिया पठलावा में जाकर आए हैं या लंगर व कीर्तन में शामिल हुए हैं, 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें