फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः सरकारी विदेशी दौरे रद्द, महिला आयोग अहम मामले सुनेगा, एचईआरसी में सुनवाई बंद

Tue, 17 Mar 2020 10:41 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
Coronavirus Update: टूर एंड ट्रैवलिंग
विज्ञापन

हरियाणा सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक के बाद एक जरूरी कदम उठा रही है। गुरुग्राम में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आने पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी विदेशी दौरे रद्द कर दिए हैं। महिला आयोग 31 मार्च तक बेहद अहम मामलों की ही सुनवाई करेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने 31 मार्च तक कोई भी याचिका न सुनने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव कार्यालय ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर विदेशी दौरों पर रोक लगाई है। मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक एवं संसदीय मामले विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को सरकुलर जारी किया है। जिसमें निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर नहीं जाएगा। तत्काल प्रभाव से सभी दौरे रद्द कर दिए हैं, आदेशों की अनुपालना करें। सभी उच्च अधिकारी अपने विभागों को इससे अवगत करा दें।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने निर्णय लिया है कि 31 मार्च तक किसी याचिका की सुनवाई नहीं होगी। सभी सुनवाई 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं। एचईआरसी के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ढेसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिनमें कहा गया है कि मार्च माह की सभी सुनवाई 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। याचिकाकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज ने अपने लेटर हेड पर पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अत्यंत जरूरी मामलों की सुनवाई ही उनके कार्यालय में होगी। 31 मार्च तक सभी सामान्य मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। कोई भी पक्ष आयोग कार्यालय में उपस्थित न हो। किसी को भी विजिटर पास जारी नहीं किया जाएगा।

एक मीटर के फासले पर बिठाए जाएंगे विद्यार्थी
बोर्ड, वार्षिक व मूल्यांकन परीक्षाओं में विद्यार्थियों को एक मीटर की दूरी पर बैठाया जाएगा। प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा ने यह व्यवस्था अमल में लाने के लिए डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ और स्कूल मुखिया व प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार के आदेशों पर यह व्यवस्था लागू होगी। अगर कोई विद्यार्थी वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो उसे अलग बैठाकर परीक्षा ली जाएगी। 

मलेशिया, इंडोनेशिया से आई महिला को कोरोना
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कंबोज ने बताया कि गुरुग्राम में कोरोना वायरस का पहला पॉजीटिव केस आया सामने है। गुरुग्राम की रहने वाली 28 वर्ष महिला को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला अभी स्वस्थ है। महिला को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला कुछ दिन पहले ही मलेशिया व इंडोनेशिया होकर आई हैं। हरियाणा में अब तक 66 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं और 3 हजार के करीब लोग निगरानी पर रखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें