फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ गोल्फ क्लब भी सतर्क, बंद किए कई खेल, तैराकी को ना जिम में लगे ताले

Wed, 18 Mar 2020 10:35 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए यूटी के खेल विभाग के साथ-साथ शहर को सबसे बड़ा हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। युवा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को कई खेलों को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय किया है। विभाग ने तीनों जिम अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के साथ सिटी के विभिन्न सेक्टरों में बन गए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वीमिंग पूलों को भी बंद करने का एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सेक्टर- 42 और सेक्टर- 18 मे खेल विभाग के हॉस्टल को भी जल्द ही खाली कराया जा रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस बढ़ते प्रकोप के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघरों, कोचिंग सेंटरों, जिम स्वीमिंग पूल, आदि को बंद करने का निर्देश जारी किया था। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद यूटी का खेल विभाग भी हरकत में आ गया है और इस पर अमल कर रहा है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में कोरोना वायरस को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं।

अपने खिलाड़ियों और मेंबर्स को कोरोना वायरस के बचाने के लिए क्लब के एंट्री गेट पर थर्मल टेंपरेचर स्केनर गन को तैनात किया है। सिक्योरिटी इंचार्ज क्लब में आने वाले सभी का इस गन से टेंपरेचर चैक करता है। टेंपरेचर 100 के पास पाया तो उसे तुरंत गेट से वापसी कर दिया जाता हैं। वहीं क्लब में गेाल्फ खेलनेे वालों के लिए सेेनिटाइजर रखा गया है। क्लब में तंबोला बंद कर दिया है। कार्ड रूम को बड़े रूम में शिफ्ट कर दिया है, ताकि लोग दूर दूर तक बैठे।
विज्ञापन

क्लब में ये भी हैं मेंबर

गोल्फ क्लब के मेंबर्स में मिल्खा सिंह उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह सहित राजघराने से जुड़े कई लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त व्यवसायी, ब्यूरोकेरेट्स, सेना के पूर्व जनरल, बिग्रेडियर भी शामिल हैं। वहीं रोजाना कई युवा गोल्फर्स यहां सुबह और शाम अभ्यास के लिए जुटते हैं।

यहां हुए जिम बंद
यूटी खेल विभाग के पास 3 हाई टेक जिम है। सेक्टर- 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम, लेक स्थित स्पोर्ट़्स कांप्लेक्स के जिम शामिल हैं। इन जिम मे अत्याधुनिक मशीनें हैं जहां पर रोजाना काफी संख्या में खिलाड़ी और मेंबर्स आकर वर्कआउट करते थे। सेक्टर- 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ी एक्सराइज करते थे, वहीं  लेक स्थित स्पोर्ट़्स कांप्लेक्स मे खिलाड़ियों के साथ मेंबर्स और लेक क्लब के मेंबर्स एक्सरसाइज के लिए आते थे। अब यह तीनों जिम पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।

हॉस्टल भी खाली कराने की तैयारी
स्पोर्ट्स विभाग के पास हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल के खेलों की अकादमियां हैं। इनमें हॉस्टल की सुविधा भी खिलाड़ियों को दी गई है। सेक्टर- 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लड़कों की हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल अकादमी हैं। इनमें तीनों खेलों के खिलाड़ी रहते हैं। यहां पर रहते हुए वह खेल और शहर के स्कूलों में पढ़ाई भी करते हैं। इनमें कइयों के पेपर हो चुके है और कईयों के एक दो पेपर बाकी है, जिनके पेपर हो चुके है उन्हें वापिस भेज दिया गया और जिनके पेपर रह गए है उन्हें पेपरों के तुरंत बंद अपने परिजजों के साथ उन्हें घर भेजने की तैयारी हैं।
विज्ञापन

- हम प्रशासन के आदेशों का पालन करने में जुटे हुए हैं। करोना वायरस के चलते हमें अपने खिलाड़ियों के भविष्य की पूरी चिंता है। अगले आदेशों तक स्वीमिंग पूल, जिम को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
- तेजदीप सिंह सैनी, डायरेक्टर यूटी खेल विभाग

क्लब के दो हजार के करीब मेंबर्स है। जिनकी सुरक्षा हमारा लक्ष्य है। कोरोना वायरस को देखते हुए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खिलाड़ियों और मेंबर्स के स्वास्थ के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।
- संदीप सिंह संधु, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें