फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 3300 लोगों पर हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, पंजाब के सभी जिलों में पूर्वाभ्यास आज

Fri, 08 Jan 2021 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को सभी 22 जिलों में वैक्सीन का ड्राई रन किया। इसमें 3,300 लाभार्थी शामिल हुए। सभी जिलों में छह चिह्नित सेशन साइट पर 132 सत्र आयोजित किए गए। जिसमें स्लम क्षेत्र सहित तीन शहरी और तीन ग्रामीण इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन


ड्राई रन के दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे वैक्सीनेटर और सुपरवाइजर की पहचान करना, साइट की पहचान कर उसे पिन कोड के साथ टैग करना, कोविड-19 वैक्सीन के लाभार्थियों को एसएमएस भेजना आदि को सरलता से किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि ड्राई रन का बारीकी से निरीक्षण किया गया। 

गुरुग्राम में चिह्नित ग्रामीण क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कंट्री हेड (इंडिया) डॉ. रोडेरिको एच ऑफरिन स्वयं उपस्थित रहे। ऑफरिन ने सिविल सर्जन और डीआईओ के साथ एक ग्रामीण साइट (पीएचसी बंगरोला) का दौरा किया। डॉ. रोडेरिको एच ऑफरिन ने ड्राई रन की तैयारियों और सफल क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने ड्राई रन के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स (एचसीडब्ल्यू) को दिए गए प्रशिक्षण को सराहा।। अरोड़ा ने कहा कि ड्राई रन बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने में आने वाले तकनीकी पहलुओं या अड़चनों का पता लगाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व चार जनवरी 2021 को वैक्सीन और लाभार्थी प्रबंधन के लिए को-विन सॉफ्टवेयर के संचालन और उपयोग के मद्देनजर जिला प्रतिरक्षण अधिकारियों (डीआईओ) को प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) ने सहयोग दिया है।

पंजाब के सभी जिलों में पूर्वाभ्यास आज
उधर, पंजाब सरकार राज्य के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पहले चरण में जिला अस्पतालों, सब डिवीजनल में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। अभी तक पोर्टल पर कुल 1,57,020 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया गया है। साथ ही कोरोना टीकाकरण से पूर्व मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को भी विशेष प्रशिक्षण दिया है। सिद्धू ने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो स्टेट टास्क फोर्स की निगरानी में टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें