चंडीगढ़ में शुरू हुआ ड्राई रन।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चंडीगढ़ के अस्पतालों में ड्राई रन की प्रक्रिया की गई। जीएमसीएच 32 और सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल में सुबह 10 बजे हेल्थ केयर वर्कर को डमी वैक्सीन लगाना शुरू किया गया।
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग, जीएमएसएच 16 के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल और अन्य चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में हेल्थ केयर वर्कर के रूप में अस्पताल के हेल्थ केयर वर्कर को डमी वैक्सीन लगाया गया।
पहले की ही तरह प्रवेश द्वार पर हेल्थ केयर वर्कर के मोबाइल में भारत सरकार के पोर्टल द्वारा आए गए मैसेज की जांच की। उसके बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहले कमरे में मेडिकल ऑफिसर ने वर्कर का पहचान पत्र जांचा। उसके बाद उसे टीकाकरण के लिए भेजा गया।
टीकाकरण अधिकारी ने वर्कर को डमी वैक्सीन लगाया। फिर उन्हें 10 मिनट तक रेस्ट रूम में रोकने के बाद बाहर भेज दिया गया। इससे पहले 2 जनवरी को जीएमएसएच 16 , सेक्टर 22 और मनीमाजरा सिविल अस्पताल में ड्राई रन हो चुका है।