फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : आज से पांच केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण, पीजीआई को 1000 खुराक देने का आदेश

Sat, 16 Jan 2021 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बदनौर ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर सारी जानकारी हासिल की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए हैं कि वह अपने कोटे की 1000 डोज पीजीआई को मुहैया कराए। 

विज्ञापन


बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम भी मौजूद रहे। उन्होंने शहर में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीजीआई के नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में कोरोना वायरस के अभी 66 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 17 चंडीगढ़, 23 पंजाब, 12 हरियाणा, 9 हिमाचल प्रदेश व बाकी अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। 

प्रो. जगतराम ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए पीजीआई पूरी तरीके से तैयार है। बैठक में जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि बीते कुछ दिनों में कोविड के 366 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से सिर्फ 51 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। जीएमएसएच-16 की निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि उनकी ओर से लिए गए 11,373 कोरोना वायरस के सैंपल में से सिर्फ 3.9% ही पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि फ्लू क्लीनिक में 3,148 लोगों की जांच की गई है। इसके अलावा इस हफ्ते डेंगू का सिर्फ एक ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ को मिली है 12,000 डोज 

प्रशासक बदनौर ने कहा कि 16 जनवरी का दिन देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। देशभर में वैक्सीन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसका शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग ने कहा कि चंडीगढ़ को 12 जनवरी को कोविड वैक्सीन की 12,000 डोज मिली है, जो कि सेक्टर-16 में बनाए गए डिस्ट्रिक्ट वैक्सीनेशन स्टोर में रखी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से उन्हें वैक्सीन की जो डोज मिली है, उससे 5400 लोगों को टीका लगाया जा सकता है। इस पर बदनौर ने आदेश दिए कि वह पीजीआई को एक हजार वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराएं।

स्थिति संभालने के लिए एक एंबुलेंस हमेशा रहेगी तैयार, हेल्पलाइन जारी
डॉ. अमनदीप कौर कंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में वैक्सीनेशन के लिए चार केंद्रों की मंजूरी दी है। इनमें से एक जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 में दो और एक सेक्टर-48 हॉस्पिटल है। कंग ने बताया कि जिन लोगों को पहले चरण में वैक्सीन दी जानी है, उनकी सूची तैयार हो चुकी है। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। 
विज्ञापन

बताया कि किसी भी तरह के आपात स्थिति से बचने के लिए अलग से चार बेड तैयार किए गए हैं। एक हेल्पलाइन नंबर 1075 भी जारी किया गया है, जिसे चार डॉक्टर संभालेंगे। इसके अलावा हर केंद्र के बाहर एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी। इसके बाद प्रशासन ने नगर निगम के कमिश्नर को आदेश दिए कि वह दूसरे चरण में जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है, उनकी सूची तैयार रखें। 

कोरोना के निर्देशों का पालन न करने पर 38206 चालान
प्रशासक ने शहर के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को आदेश दिए हैं कि वह शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास के कार्यों को लेकर एक प्रेजेंटेशन दें। बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी ओर से शहर में मास्क नहीं पहनने व कोरोना वायरस के अन्य दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर अब तक 38206 चालान किए गए हैं।

बदनौर ने कहा कि लोग ढील न बरतें, इसके लिए प्रयास जारी रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखना लेक और खास तौर पर शहर के विभिन्न मार्केट में लोग लापरवाही न बरतें, इसका ख्याल ध्यान रखा जाए। बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नवनिर्वाचित मेयर के साथ बैठक की है और 13 गांवों के विकास कार्यों के लिए फंड जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें