हरियाणा में 23 और मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। 297 मरीजों की हालत नाजुक हैं, जिन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में तीन, सोनीपत में दो, हिसार में चार, अंबाला में एक, यमुनानगर में एक, महेंद्रगढ़ में चार, भिवानी में एक, झज्जर में एक, फतेहाबाद में एक व जींद में दो मरीज संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
उधर, प्रदेश में संक्रमण के 1065 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1812 मरीज ठीक भी हुए हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 250394 हो गई है, जिसमें 237009 मरीज ठीक हो गए हैं। 10686 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं।
संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 94.65 प्रतिशत पहुंच गया है। संक्रमण की दर घटकर 6.41 प्रतिशत है। मृत्यु दर बढ़कर 1.07 प्रतिशत पहुंच है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 266802 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 26704 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
पंजाब में कोरोना संक्रमण से 5000 मौतों का आंकड़ा पार
पंजाब में संक्रमण से मौतों का आंकड़ा अब 5000 पार हो गया है। शुक्रवार को संक्रमण से 29 की मौत हो गई। साथ ही 549 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग सूबे में हर रोज 25 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के टेस्ट कर रहा है। अब तक 159099 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3468629 पहुंच गई है। हालांकि कुल संक्रमित 159099 में 146777 लोग सही भी हो चुके हैं। शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी होने पर 133 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 14 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना अभी भी पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 930 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 598 और पटियाला में 453 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 29 मौतों में अमृतसर में 5, बठिंडा में 4, फजिल्का में 1, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 1, जालंधर में 4, कपूरथला में 1, लुधियाना में 3, मानसा में 1, एसएएस नगर में 1, पठानकोट में 1, पटियाला में 1, रोपड़ में 1, तरनतारन में 1 शामिल है।