फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे सत्र का टीकाकरण आज, अवकाश में भी हुवा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वीरवार को शहर के पांच केंद्रों पर पंजीकृत फ्रंट लाइन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 और सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल के अलावा पीजीआई को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जीएमसीएच-32 में दो बनाए गए हैं। अभियान की सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने अपने सहयोगियों के साथ वीरवार को अवकाश के बावजूद कार्य किया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की आईटी सेल के कर्मचारी बिना अवकाश लगातार कार्य कर रहे हैं। टीम ने वीरवार दोपहर तक 200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण कराने के लिए संदेश भेज दिए हैं। डॉ. कंग ने बताया कि अब हफ्ते में सिर्फ तीन दिन वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को ही टीकाकरण सत्र चलेगा। तीन दिनों तक लगातार सत्र चलाए जाने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर लिया है। पहले बुधवार और सोमवार को छोड़कर 4 दिन सत्र चलाए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
जीएमएसएच-16 में हुई दो दिन की बुकिंग
तीसरे सत्र के टीकाकरण अभियान के लिए जीएमएसएच-16 में दो दिनों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। डॉ. कंग ने बताया कि 200 लोगों ने तीसरे और चौथे सत्र में टीकाकरण के लिए हामी भर दी है। उन्होंने बताया कि सत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीएमएसएच-16 की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। टीकाकरण के लाभार्थी अपने अनुभव बताकर सहयोगियों को टीका लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
आज कहां कितने केंद्रों पर टीकाकरण
जीएमएसएच 16- एक केंद्र
जीएमसीएच-32- दो केंद्र
सिविल अस्पताल-45 - एक केंद्र
पीजीआई -एक केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें