फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : चंडीगढ़ में नवंबर जैसे हालात, 148 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के केसों में वर्तमान हालात पिछले साल नवंबर जैसे हैं। नवंबर में भी कोरोना के केसों की संख्या 140 से 170 के मध्य रही। वहीं, मार्च में अब आंकड़ा उसी गति से चल रहा है। सोमवार को 148 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि दो दिन से कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं, ठीक होने पर 70 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को सर्वाधिक संक्रमित सेक्टर-41 से 12 और सेक्टर-38 से 11 लोग सामने आए हैं। इनके अलावा सेक्टर दो में दो, सेक्टर-22 में छह, सेक्टर-32 में नौ, सेक्टर-45 व 49 में 5-5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-38 वेस्ट में सात, बुड़ैल व दड़वा में तीन-तीन केस सामने आए हैं। मनीमाजरा में छह लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। कोरोना के बढ़ते केसों के चलते जांच भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही मोबाइल टीमें भी लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से कहा है कि कोरोना को गंभीरता से लें। लापरवाही न बरतें। मास्क का प्रयोग शत-प्रतिशत करें। मालूम हो कि सोमवार को 1765 लोगों की जांच की गई थी। उनमें से 148 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना से 358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23244 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें