फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की नई लहर: सेक्टरों की अपनी मंडी रहेगी बंद, रात के कर्फ्यू पर फिर विचार शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चिंता जताई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। दूसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों की अपनी मंडी को बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा विदेश से आने वालों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड भी बनाने का फैसला किया है। यही नहीं, आने वाले दिनों में अगर स्थिति खराब हुई तो शहर में एक बार फिर रात का कर्फ्यू लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पीजीआई के डॉक्टर जीडी पुरी ने बताया कि नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में कोरोना के फिलहाल 66 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 22 चंडीगढ़, 22 पंजाब, 9 हरियाणा, 9 हिमाचल प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआई ने 149 वॉलिंटियर्स पर कोरोना वैक्सीन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
जीएमसीएच-32 की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर जसबिंदर कौर ने बताया कि कोरोना जांच के लिए उनके द्वारा लिए गए 2,674 सैंपल में से सिर्फ 85 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक अमनदीप कौर कंग ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 8,151 सैंपल में से 546 पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही बताया कि ओपीडी में 18,200 लोगों का इलाज किया गया है, जबकि मोबाइल मेडिकल टीम ने 2,668 लोगों को देखा है। उन्होंने बताया कि मलेरिया डिटेक्शन प्रोग्राम के तहत अब तक 14,260 घरों की जांच की गई है, इनमें से 262 डेंगू के मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों में सिर्फ एक डेंगू का केस पाया गया है।
विज्ञापन

अभी कुछ दिन का इंतजार करेगा प्रशासन
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर कई राज्यों द्वारा सख्ती बढ़ाने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी दोबारा रात का कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है। प्रशासक के साथ हुई समीक्षा बैठक में भी इस पर चर्चा की गई और यह फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा। रात के कर्फ्यू के लिए प्रशासन अभी इंतजार करेगा, अगर स्थिति खराब हुई तब शहर में रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। उधर, प्रशासन ने फिलहाल विभिन्न सेक्टरों की अपनी मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है। प्रशासन ने तय किया है कि जनवरी 2021 के पहले हफ्ते में स्थितियों के आंकलन के बाद सेक्टरों की अपनी मंडी को खोला जाएगा।
विदेश से आने वालों के लिए बनेगा अलग आइसोलेशन वार्ड
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर प्रशासक बदनौर भी चिंतित दिखे। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव और डीजीपी को आदेश दिया कि वह यूके से लौटे उन सभी यात्रियों पर नजर रखें, जो अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे हैं और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पीजीआई उनके केसों की जांच कर सकता है। बदनौर ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को आदेश दिए कि वह विदेश से आने वाले मरीजों के लिए एक अलग आइसोलेशन वार्ड की स्थापना करें और अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उन्हें वहीं रखें। बैठक में बदनौर ने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने के अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें