फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असरः बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस का खौफ जिला अदालत तक पहुंच गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन ने बैठक कर वकीलों की सुरक्षा के मद्देनजर बार एसोसिएशन के चुनाव को 17 तक स्थगित करने का निर्णय लिया। वहीं, सीनियर वकीलों की एक टीम जिला सेशन जज परमजीत सिंह से मिली और उन्हें एक आवेदन पत्र सौंपकर मांग की कि वकीलों को पूरे दिन जनता के साथ डिलिंग करनी पड़ती है, ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए जिला अदालत परिसर में डिस्पेंसरी शुरू करने, 31 मार्च तक कैंटीन बंद करने के अलावा अदालत परिसर, चेंबर्स, शौचालय और पार्किंग एरिया में सैनिटाइजर रखवाए जाएं। सोमवार को कोरोना के चलते अदालत में बहुत ही कम मामलों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान एन के नंदा ने बताया कि वकीलों ने अपने लिए सैनिटाइजर रखवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं कि जिला अदालत में वादी कम आएंगे। यदि किसी मामले की सुनवाई है तो केवल एक वादी और एक वकील ही परिसर के अंदर जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जरूरी मामलों की सुनवाई पर ही वकील जाएंगे। नंदा ने बताया कि उन्होंने स्टाफ, वकील और क्लाइंट्स की सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट से डिजिटल थर्मामीटर की मांग की थी ताकि उसे प्रवेश द्वार पर रखवाया जाए और अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की स्कैनिंग की जा सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यह मशीन लग जाएगी। नंदा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी वकीलों का एक दूसरे के साथ सहयोग जरूरी है। उन्होंने वकीलों को मास्क पहनने को भी कहा।
महिला और पुरुष बार रूम बंद
कोरोना वायरस से बचने के लिए महिला और पुरुष बार रूम भी बंद कर दिए गए हैं ताकि सभी की एक दूसरे से दूरी बनी रहे। महिला वकील सुप्रीत का कहना है कि महिला वकील बार एसोसिएशन के निर्देशों का पालन करेंगी क्योंकि यह सबकी जिंदगी का सवाल है।
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए यह की गई हैं व्यवस्थाएं
1. हर कोर्ट में सैनिटाइजर रखवाए गए
2. चेंबर्स में वादी का आना-जाना कम किया गया
3. सुनवाई के दौरान कम से कम वकील मौजूद रहेंगे
4. जरूरी मामलों पर ही सुनवाई होगी
5. बिना मास्क डाले कोई अदालत परिसर में नहीं जाएगा
6. मंगलवार को प्रवेश द्वार पर लग जाएगी स्कैनिंग मशीन
कोर्ट परिसर में डॉक्टरों की तैनाती की मांग की
बार एसोसिएशन सेक्रेटरी नीरज हंस ने कहा कि आज सीनियर वकीलों ने जिला सेशन जज परमजीत सिंह को एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने सभी की सुरक्षा को देखते हुए डॉक्टर्स की टीम की मांग की है ताकि कोई भी समस्या होने पर जांच करने में देरी न हो। साथ ही शौचालयों में दिन में तीन बार स्प्रे करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें