चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना का एक केस सामने आया। शुक्रवार को सीपी डिविजन नंबर-2 के अकाउंट्स ब्रांच का एक सीनियर असिस्टेंट संक्रमित मिला है। इसके साथ ही संबंधित ऑफिस को बंद कर दिया गया है। बता दें कि वीरवार को भी यूटी सचिवालय में कोरोना का एक केस आया था। वित्त विभाग का एक कर्मी संक्रमित बताया गया है। यह विभाग यूटी सचिवालय के चौथे फ्लोर पर स्थित है। यूटी सचिवालय के साथ वाली छोटी बिल्डिंग हैं, जहां ये सीपी डिविजन नंबर 2 का ऑफिस चल रहा है। मामला सामने आते ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान साथी कर्मचारियों की जानकारी ली गई है, जिनमें से कुछ कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जा सकता है।