सुखना लेक पर मिले अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए ले जाता हुआ कर्मी।
- फोटो : a
चंडीगढ़। सुखना लेक रेगुलेटर एंड के पास अजगर निकलने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने देखा तो नाके पर तैनात सब-इंस्पेक्टर बलराम को सूचना दी। इसके बाद एसआई बलराम ने अजगर के बच्चे को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे की है। बताया गया कि सुखना लेक रेगुलेटर एंड के पास बिजली ठीक कराई जा रही थी। इस दौरान बिजली के एक बॉक्स के पास अजगर लिपटा हुआ दिखा जिसे डंडे की सहायता से अजगर के बच्चे को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया।