फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः हरियाणा में भर्ती होना चाह रहे हैं दिल्ली के संक्रमित मरीज, सरकार इसके लिए तैयार नहीं

Mon, 08 Jun 2020 12:33 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए दिल्ली के कोराना संक्रमित मरीज हरियाणा में सरकारी सुविधाएं मांग रहे हैं। मरीजों ने विभिन्न माध्यमों से स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क किया है कि उन्हें हरियाणा में भर्ती कर उनका इलाज करवाया जाए, जिसके लिए सरकार तैयार नहीं है।
विज्ञापन


विज ने बताया कि उनसे कई मरीजों ने विभिन्न माध्यमों से संपर्क किया है, लेकिन यह संभव नहीं है। जहां तक इलाज की बात है और कोई व्यक्ति हरियाणा से गुजर रहा है तो आते-जाते उसका इलाज करना हो तो हम करेंगे। हमारे यहां आकर कोई बीमार हो जाए तो हम इलाज करेंगे, इलाज पर पाबंदी नहीं लगा सकते।

लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि दिल्ली में बेड खत्म हो गए हैं। इसलिए वहां के मरीज हरियाणा में जगह मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की जो टीम एनसीआर का दौरा करके आई है, उस टीम ने बताया है कि एनसीआर में अतिरिक्त बेड चाहिए। जिसके बाद हमने गुरुग्राम, फरीदाबाद में 100-100 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में टेस्ट की संख्या बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में प्रति दस लाख लोगों पर 5500 टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए हम इस संख्या को दस हजार तक ले जाना चाहते हैं। टेस्टिंग के मामले में हरियाणा देश के पहले चार राज्यों में शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें