फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नए साल के जश्न में पड़ सकता है नाइट कर्फ्यू का खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के नए रूप को देखते चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। क्रिसमस के बाद प्रशासन शहर में रात का कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन के इस फैसले से नए साल के जश्न में खलल पड़ सकता है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका अधिक हो गई है। शहर में बीते कुछ दिनों में कई यात्री ब्रिटेन से भी लौटे हैं, जहां कोरोना का नया प्रकार देखने को मिला है। यूके से लौटे सभी यात्रियों तक प्रशासन अभी नहीं पहुंच पाया है। उनमें से कइयों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, ऐसे में वायरस कहीं उनके माध्यम से न फैल जाए, इसलिए प्रशासन एहतियातन रात का कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है। वहीं, कई होटलों में लोगों ने पहले से ही बुकिंग की हुई है, लेकिन प्रशासन अगर रात का कर्फ्यू लगाता है तो होटलों की बुकिंग भी रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें