फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बुड़ैल जेल में दी दस्तक, 19 कैदी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस ने बुड़ैल जेल में भी दस्तक दे दी है। दो दिनों में 19 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन कैदियों का जीएमएसएच- 16 में इलाज चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुड़ैल जेल में अलग अलग मामलों में 937 कैदी हैं। इनमें 46 महिला कैदी भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हालातों को देख जेल प्रशासन पिछले कुछ दिनों से कैदियों की कोरोना टेस्ट करवा रहा है। पिछले दो दिनों में 19 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना मिली जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब जेल प्रशासन कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के उद्देश्य से अलग-अलग बैरक में कैदियों की संख्या भी घटा दी है। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजर का भी खासा ख्याल रखा जा रहा है। कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों व रिश्तेदारों पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। किसी को भी कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही, सिर्फ वीडियो कॉलिंग के जरिए परिजनों से बात करवाई जा रही है। बता दें कि पुलिस अपराधियों को पकड़ कर बुड़ैल जेल पहुंचाती रही है। जेल प्रशासन इन अपराधियों को बैरक में भेजने से पहले कोरोना रिपोर्ट और चेकिंग करती है। बावजूद इसके इतनी बढ़ी संख्या में केस आए हैं। वहीं, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा था कि जिस प्रकार कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए छोटे-मोटे अपराधों के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाए।
बॉक्स
45 वर्ष के 131 कैदियों को जल्द लगेगा टीका
कैदियों के कोरोना टीकाकरण के लिए एक सूची तैयार की गई है। इस सूची में 10 महिला समेत 131 कैदियों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इनका टीकाकरण होगा। जबकि बाकी कैदी का टीका इन 131 कैदियों के बाद होना है। दूसरी तरफ, जेल अधिकारियों समेत 214 जवानों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि 15 जेल कर्मियों का टीका लगना बाकी है।
विज्ञापन

कोट
कोरोना के बढ़ते हालातों को देख सभी कैदियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। कुछ कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जेल में कोरोना से बचने को लेकर एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

-विराट, एआईजी, बुड़ैल जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें