फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ को चकमा देकर कोरोना संक्रमित फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित सूद धर्मशाला में बने कोविड-19 सेंटर से एक कोरोना संक्रमित स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया। इसका पता उस वक्त लगा, जब कोविड-19 सेंटर के स्टाफ ने ड्यूटी इंचार्ज को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी दीपक राम (30) के खिलाफ बीमारी फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 स्थित सूद धर्मशाला कोविड-19 सेंटर की डॉ. सान्या शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि हल्लोमाजरा निवासी दीपक राम का जीएमसीएच-32 में कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा था। बीते शनिवार को उसे सूद धर्मशाला कोविड-19 सेंटर एसी ब्लॉक के कमरा नंबर 228 में शिफ्ट किया गया था। रविवार सुबह पता चला कि दीपक अपने वार्ड से भाग गया है। पुलिस ने जब दीपक के मोबाइल पर फोन किया तो नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर हल्लोमाजरा स्थित उसके घर, रिश्तेदार समेत अन्य जगहों पर छापा मारा, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें