फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हरियाणा में 10 मरीजों की मौत, पंजाब में 25 लोगों ने गंवाई जान

Sun, 11 Oct 2020 11:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 10 और मरीजों की मौत हो गई। जबकि 1158 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। संक्रमण से मरने वाली मृत्यु दर में मामूली गिरावट आई है। 1.12 प्रतिशत मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत तक पहुंची है। फरीदाबाद एक, गुरुग्राम में एक, अंबाला में दो, हिसार में एक, यमुनानगर में दो व फतेहाबाद में तीन मरीजों की और मौत हुई है। जबकि 265 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


संक्रमित मरीजों की संख्या 141090 हो गई है। जिसमें 128841 मरीज ठीक हो गए हैं। 10677 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं।  मरने वालों का आंकड़ा 1572 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.32 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.48 प्रतिशत है। स्वास्थ्य महकमे ने 150878 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6115 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 149, गुरुग्राम में 264, सोनीपत में 70, रेवाड़ी में 87, अंबाला में 45, रोहतक में 60, पानीपत में 16, करनाल में 26, हिसार में 112, पलवल में 30, पंचकूला में 64, महेंद्रगढ़ में 14, झज्जर में 24, भिवानी में 33, कुरुक्षेत्र में 45, नूंह में 0, सिरसा में 41, यमुनानगर में 28, फतेहाबाद में 8, कैथल में 38, जींद में 4 व चरखी दादरी में 0 नए मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फरीदाबाद में 21336, गुरूग्राम में 23300, सोनीपत में 8871, रेवाड़ी में 6312, अंबाला में 8461, रोहतक में 6571, पानीपत में 7643, करनाल में 7814, हिसार में 7299, पलवल में 2882, पंचकूला में 6556, महेंद्रगढ़ में 3811, झज्जर में 2798, भिवानी में 3097, कुरुक्षेत्र में 6032, नूहं में 1189, सिरसा में 4277, यमुनानगर में 4597, फतेहाबाद में 2539, कैथल में 2652, जींद में 2351 व चरखी दादरी में 702 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 20190, गुरूग्राम में 20679, सोनीपत में 8389, रेवाड़ी में 5751, अंबाला में 8044, रोहतक में 5781, पानीपत में 7136, करनाल में 7205, हिसार में 6280, पलवल में 2759, पंचकूला में 5996, महेंद्रगढ़ में 3445, झज्जर में 2545, भिवानी में 2860, कुरुक्षेत्र में 5477, नूंह में 1100, सिरसा में 3760, यमुनानगर में 4233, फतेहाबाद में 2251, कैथल में 2378, जींद में 2050  व चरखी दादरी में 532 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना से पंजाब में 25 की मौत, 890 नए केस 
पंजाब में कोरोना से शनिवार को 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1234 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में 890 नए मामले सामने आए हैं। 25 मौतों में से 4 जालंधर में, 3 लुधियाना में, 3 गुरदासपुर में, 1 फतेहगढ़ साहिब में 1, कपूरथला में 1, पटियाला में 3, तरनतारन में 2, एसबीएस नगर में 1, संगरूर में 2, होशियारपुर में 2 और अमृतसर में 3 मौतें हुईं। 890 मामलों में से 43 लुधियाना, अमृतसर से 69, होशियारपुर से 40, एसएएस नगर से 125, जालंधर से 77, मोगा से 15, कपूरथला से 32, फिरोजपुर से 30, संगरूर से 30 और फाजिल्का से 16 थे। 

राज्य में 9752 सक्रिय मामले हैं। 7 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। ऑक्सीजन पर रोगियों की कुल संख्या अब 194 है जबकि वेंटिलेटर पर रोगियों की संख्या 45 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 109,767 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें