फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना से 11 मरीजों की और मौत, अब तक 500 की गई जान, 798 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 12 Aug 2020 02:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 43227 हुई, अब तक 500 मरीजों की मौत
  • 5762 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार, 61570 चिकित्सीय निगरानी में रखे गए
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 11 और मरीजों की मौत कोरोना से हो गई है। जबकि 798 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 43227 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 500 तक पहुंच गई है। 5762 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। तो वहीं 135 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 61570 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 

विज्ञापन


संक्रमण से रिकवरी रेट 83.47 प्रतिशत हो गया है। वहीं संक्रमण की दर 5.64 प्रतिशत है। संक्रमण से फरीदाबाद में दो, पानीपत में चार, गुरुग्राम, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। फरीदाबाद में 121, गुरुग्राम में 69,  सोनीपत में 56, रेवाड़ी में 73, अंबाला में 69, रोहतक में 42, पानीपत में 107, करनाल में 38,  हिसार में 12, पलवल में 47, पंचकूला में 26, झज्जर में 11, भिवानी में 5, कुरुक्षेत्र में 40, नूंह में 5, यमुनानगर में 26, कैथल में 21, जींद में 16 व चरखी दादरी में 14 नए मरीज सामने आए हैं। 

अब तक फरीदाबाद में 10404, गुरुग्राम में 9854, सोनीपत में 3296, रेवाड़ी में 2301, अंबाला में 2260, रोहतक में 1925, पानीपत में 1796, करनाल में 1372, हिसार में 1180, पलवल में 1168, पंचकूला में 1024, महेंद्रगढ़ में 954, झज्जर में 920, भिवानी में 872, कुरुक्षेत्र में 769, नूहं में 601, सिरसा में 575, यमुनानगर में 529, फतेहाबाद में 484, कैथल में 379, जींद में 364 व चरखी दादरी में 200 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 9332, गुरूग्राम में 9070, सोनीपत में 2879, रेवाड़ी में 1941, अंबाला में 1810, रोहतक में 1508, पानीपत में 1089, करनाल में 1064, हिसार में 847, पलवल में 995, पंचकूला में 615, महेंद्रगढ़ में 773, झज्जर में 836, भिवानी में 791, कुरुक्षेत्र में 453, नूहं में 536, सिरसा में 309, यमुनानगर में 268, फतेहाबाद में 315, कैथल में 266, जींद में 249 व चरखी दादरी में 136 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें