फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 23 की और मौत, 2488 पॉजिटिव मिले, होम आइसोलेशन केयर को मजबूत करेगी सरकार

Fri, 18 Sep 2020 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 287, गुरुग्राम में 339,  सोनीपत में 171, रेवाड़ी में 70, अंबाला में 140, रोहतक में 139, पानीपत में 89,  करनाल में 129, हिसार में 167, पलवल में 74, पंचकूला में 157, महेंद्रगढ़ में 76, झज्जर में 54, भिवानी में 54, कुरुक्षेत्र में 131, नूंह में 13, सिरसा में 121, यमुनानगर में 86, फतेहाबाद में 31, कैथल में 58, जींद में 76 व चरखी दादरी में 16 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 17270, गुरुग्राम में 17077, सोनीपत में 6889, रेवाड़ी में 4840, अंबाला में 6690, रोहतक में 4771, पानीपत में 6372, करनाल में 6291, हिसार में 4479, पलवल में 2191, पंचकूला में 4765, महेंद्रगढ़ में 2797, झज्जर में 2084, भिवानी में 2301, कुरुक्षेत्र में 4416, नूहं में 1021, सिरसा में 2846, यमुनानगर में 3279, फतेहाबाद में 1827, कैथल में 1996,  जींद में 1578  व चरखी दादरी में 481 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

ठीक होने वाले मरीज
फरीदाबाद में 15245, गुरुग्राम में 14167, सोनीपत में 5817, रेवाड़ी में 4283, अंबाला में 5324, रोहतक में 3722, पानीपत में 5062, करनाल में 4283, हिसार में 3189, पलवल में 1897, पंचकूला में 3486, महेंद्रगढ़ में 2294, झज्जर में 1708, भिवानी में 1838, कुरुक्षेत्र में 2658, नूंह में 859, सिरसा में 1727, यमुनानगर में 2520, फतेहाबाद में 1042, कैथल में 1538, जींद में 918 व चरखी दादरी में 301 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन केयर को मजबूत करेगी सरकार

तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मद्देनजर हरियाणा सरकार अब होम आइसोलेशन केयर को और मजबूत बनाना चाहती है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है और इस संदर्भ में सभी जिलों के सिविल सर्जनों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें ‘डिस्ट्रिक्ट होम होम आइसोलेशन मॉनिटरिंग टीम’ द्वारा प्रत्येक वैकल्पिक दिन व्यक्तिगत-विजिट पर जोर दिया गया है।

इस संदर्भ में सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस फैसले पर चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह मौजूद रहे।

कोविड-19 रोगियों के होम-आइसोलेशन के मामले में सुधार पर जोर देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि लगभग 60 से 70 प्रतिशत कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम-आइसोलेशन में हैं। इसलिए हमें होम-आइसोलेशन नीति को सुधारने की आवश्यकता है। अब ‘डिस्ट्रिक्ट होम आइसोलेशन मॉनिटरिंग टीम’ द्वारा वैकल्पिक दिन व्यक्तिगत-विजिट की जाएगी कि किसी मरीज के मामले में दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।

आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि संबंधित टीमें आईसीएमआर पोर्टल से होम-आइसोलेशन पर रोगियों की संख्या की जांच कर सकती हैं और वैकल्पिक दिनों पर दौरा कर सकती हैं। प्रत्येक फील्ड टीम के वाहन पर जिले के नाम के साथ ‘डिस्ट्रिक्ट होम आइसोलेशन मॉनिटरिंग टीम’ का उल्लेख करने वाला एक फ्लेक्स बैनर होगा। प्रत्येक क्षेत्र की टीम में एक एएमओ, एक एएनएम और एक आशा कार्यकर्ता शामिल होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें