फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 24 घंटे में 2187 मरीज हुए ठीक, 1818 नए पॉजिटिव मिले, 28 की मौत

Mon, 21 Sep 2020 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 113075 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 1177 पहुंचा
  • संक्रमित की दर बढ़ी, दो दिनों से रिकवरी रेट भी बढ़ा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 24 घंटे में 1818 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2187 मरीज ठीक हुए। दो दिनों से रिकवरी रेट बढ़कर 80.37 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर भी बढ़कर 6.65 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन


कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 113075 और मरने वालों का आंकड़ा 1177 हो गया है। 28 और मरीजों को कोरोना ने काल का ग्रास बना लिया है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में एक, रोहतक में एक, पानीपत में चार, करनाल में एक, हिसार में दो, पंचकूला में तीन, महेंद्रगढ़ में एक, कुरुक्षेत्र में तीन, नूहं में एक, सिरसा में दो, यमुनानगर में दो, कैथल में दो व जींद में चार लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।

24 घंटे में फरीदाबाद में 251, गुरुग्राम में 314, सोनीपत में 68, रेवाड़ी में 82, अंबाला में 92, रोहतक में 96, पानीपत में 79, करनाल में 104,  हिसार में 104, पलवल में 53, पंचकूला में 50, महेंद्रगढ़ में 73, झज्जर में 65, भिवानी में 36, कुरुक्षेत्र में 99, नूंह में 2, सिरसा में 89, यमुनानगर में 79, फतेहाबाद में 30, कैथल में 41, जींद में 2 व चरखी दादरी में नौ नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 18014, गुरुग्राम में 18156, सोनीपत में 7340, रेवाड़ी में 5064, अंबाला में 7882, रोहतक में 5090, पानीपत में 6756, करनाल में 6602, हिसार में 4991, पलवल में 2337, पंचकूला में 5110, महेंद्रगढ़ में 3005, झज्जर में 2215, भिवानी में 2433, कुरुक्षेत्र में 4685, नूहं में 1040, सिरसा में 3163, यमुनानगर में 3509, फतेहाबाद में 2011, कैथल में 2171, जींद में 1676 व चरखी दादरी में 525 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वालों की संख्या
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 16101, गुरुग्राम में 15185, सोनीपत में 6277, रेवाड़ी में 4506, अंबाला में 5684, रोहतक में 3945, पानीपत में 5362, करनाल में 4704, हिसार में 3524, पलवल में 2119, पंचकूला में 3773, महेंद्रगढ़ में 2454, झज्जर में 1844, भिवानी में 2005, कुरुक्षेत्र में 3225, नूंह में 909, सिरसा में 2118, यमुनानगर में 2750, फतेहाबाद में 1481, कैथल में 1691, जींद में 918 व चरखी दादरी में 309 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें