फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारीः चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में पहली बार 14 मौत, 671 नए संक्रमित मरीज मिले

Mon, 07 Sep 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से 14 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 671 नए मरीज मिले हैं। इनमें चंडीगढ़ के 261, मोहाली के 215 और पंचकूला के 195 मरीज शामिल हैं। मृतकों में आठ मोहाली के, दो चंडीगढ़, जबकि चार पंचकूला के रहने वाले थे। एक ही दिन में मौतों और संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में रविवार को 261 पॉजिटिव केस मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 5763 हो गई है, जबकि अब तक 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को मरने वालों में धनास निवासी 58 और मनीमाजरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। ये दोनों व्यक्ति कोरोना के अलावा कुछ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के निदेशक, उप निदेशक के कोरोना संक्रमित मिलने पर विभाग को मंगलवार तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कार्यालय को सैनिटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, 149 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पॉजिटिव मरीजों में सेक्टर पांच, सात, आठ, नौ, 11 के अलावा सेक्टर 15 से लेकर सेक्टर-19 के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 के अलावा सेक्टर 30, 32, 34, 35, 37, 38, 40, 41 से भी केस आए हैं। सेक्टर 50, 52, 56, 63 के भी कुछ लोग चपेट में आए हैं। धनास, डड्डूू माजरा, हल्लोमाजरा, किशनगढ़, खुड्डा लाहौरा, मलोया, मनीमाजरा, रामदरबार आदि जगहों के लोग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मोहाली में एक दिन में सबसे ज्यादा आठ मौतें

मोहाली में पिछले 24 घंटे में 215 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ आठ लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन में होने वाली मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ जिले में मृतकों की संख्या 107 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब तक 4882 केस सामने आए हैं, जबकि 2518 मरीज ठीक हो चुके हैं।

रविवार को जिन 8 लोगों की मौत हुई, उनमें नयागांव की 57 वर्षीय महिला की मौत जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में हुई है। वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। खरड़ निवासी 55 वर्षीय महिला की पीजीआई में मौत हुई है। नयागांव निवासी 65 वर्षीय पुरुष, सन्नी एनक्लेव में 71 वर्षीय पुरुष, फेज-2 निवासी 64 वर्षीय महिला, कुराली में 60 वर्षीय पुरुष, मुबारिकपुर में 45 वर्षीय महिला और मोहाली में 41 वर्षीय पुरुष की सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पटियाला में मौत हुई है। उधर, इस दौरान मोहाली और आसपास के इलाकों में 87 केस, खरड़ में 36, ब्लॉक घडुआं में 33, बूथगढ़ में दो, ढकौली में 42, डेराबस्सी में 11, बनूड़ में 2, कुराली में 2 कोरोना के नए केस सामने आए हैं।

पंचकूला में किशोर और तीन महिलाओं समेत चार ने तोड़ा दम
पंचकूला में 195 संक्रमित मिलने के साथ एक किशोर और तीन महिलाओं समेत चार की कोरोना से जान चली गई। मरने वालों में गांव नानकपुर की 56 वर्षीय महिला, मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 की 70 वर्षीय वृद्धा, गांव सोटवाला नानकपुर की 52 वर्षीय महिला और गांव कुंडी का 14 वर्षीय किशोर शामिल है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि गांव अभयपुर से एक, टोडा से एक, बरवाला से एक, गांव बुढ़नपुर से 11, गांव हंगोला से चार, कालका से एक, गांव कुंडी से तीन, मदनपुर से एक, मनसा देवी कांप्लेक्स से 7, मनसा देवी कांपलेक्स सेक्टर-6 से 5,

नानकपुर से एक, पिंजौर से 18, रायपुररानी से 6 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव रजीपुर से तीन, सकेतड़ी से एक, सेक्टर-10 से 3, सेक्टर-12 से एक, सेक्टर-14 से एक, सेक्टर-15 से 6, सेक्टर-16 से 5, सेक्टर-19 से 16, सेक्टर-2 से 2, सेक्टर-20 से 4, सेक्टर-21 से 3, सेक्टर-23 से एक, सेक्टर-25 से 5, सेक्टर-26 से एक, सेक्टर-27 से 1, सेक्टर-28 से 4, सेक्टर-4 से 9, सेक्टर-6 से 2, सेक्टर-7 से 2, सेक्टर-8 से एक, सेक्टर-9 से 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें