फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से 30 की मौत, 2414 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से 30 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2414 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 895, मोहाली में 918 और पंचकूला में 601 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 10, मोहाली के 17 और पंचकूला के 3 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में रविवार को 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 895 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि एकांतवास में रखे गए 879 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3941 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 895 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 195 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 8511 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 568 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 3 मई और 7 मई को 890 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
सेक्टर-45 व ईएसआई में कोविड वार्ड तैयार
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ईएसआई व सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में क्रमश: 15 व 30 बेड के कोविड वार्ड तैयार किए जा चुके हैं। रविवार से वहां मरीजों को भर्ती भी किया जाना था, लेकिन अन्य अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले कोविड के मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण ऐसी नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

यहां मिले ज्यादा संक्रमित
मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 92 और मौलीजागरां में 56 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-7 में 16, सेक्टर-15 में 18, सेक्टर-19 में 16, सेक्टर-21 में 15, सेक्टर-22 में 22, सेक्टर-25 में 16, सेक्टर-32 में 15, सेक्टर-35 में 23, सेक्टर-38 में 35, सेक्टर-40 में 19, सेक्टर-41 में 29, सेक्टर-44 में 20, सेक्टर-45 में 30, सेक्टर-46 में 24, सेक्टर-49 में 15, धनास में 28, कैंबबाला में 15, मलोया में 17 और राम दरबार में 20 संक्रमित मरीज मिले हैं।
इनकी गई जान
सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 55 साल के महिला की पीजीआई में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप व किडनी की बीमारी से भी ग्रस्त थी। सेक्टर-19 निवासी 90 साल के वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थी। खुड्डा लाहौरा निवासी 70 साल के वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप, किडनी व हृदय की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त था। धनास निवासी 30 साल के पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त था। सेक्टर-26 निवासी 72 साल के वृद्धा की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। वह मधुमेह व सांस की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थी। सेक्टर-8 निवासी 91 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी ग्रस्त था। सेक्टर-43 निवासी 99 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त था। राम दरबार निवासी 45 साल की महिला की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। मौलीजागरां निवासी 54 साल के महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। सेक्टर-27 निवासी 67 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी व मधुमेह से ग्रस्त था।
मोहाली में रिकॉर्ड 17 ने तोड़ा दम
मोहाली। जिले में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 918 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। जिले में अब तक 692 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10693 पर पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में किसी भी मरीज के ठीक होने की कोई खबर नहीं आई। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। अगर सभी सहयोग करेंगेे तो ही इस महामारी को मात दी जा सकती है। जिला प्रशासन की ओर से कटेंनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, लेकिन वहां पर गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 54758 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 43373 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना से तीन लोगों की मौत
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना से 14 वर्षीय किशोरी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 601 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 477 लोग पंचकूला के हैं, जबकि 124 लोग अन्य जिलों व प्रदेशों के हैं। जिले में मौत का आंकड़ा 249 पर पहुंच गया है। रविवार को कोरोना से दम तोड़ने वालों में सेक्टर-21 निवासी 81 वर्षीय महिला, बरवाला निवासी 14 वर्षीय किशोरी और बीड़ घग्गर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण के मामले अधिक मिलने की वजह से रिकवरी रेट भी गिरकर 87.15 तक पहुंच चुका है। वर्तमान में 2953 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें