फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: केंद्र ने चंडीगढ़ को आक्रामक और व्यापक परीक्षण करने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शहर में प्रशासन को आक्रामक और व्यापक परीक्षण करने की सलाह दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पॉजिटिव कोविड-19 मामलों के पता नहीं चल सकने वाले और छूटे हुए मरीजों की समय पर जानकारी मिल सके और प्रभावी ट्रेसिंग, कंटेनमेंट और बाद का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

कोविड प्रबंधन के लिए राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों को मजबूती देने को केंद्र सरकार समय-समय पर टीमों को प्रतिनियुक्त करती है। ये दल राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के प्राधिकारियों के साथ संवाद करते हैं। उनके सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों की प्राथमिक समझ हासिल करते हैं, जिससे उनकी संचालित गतिविधियों को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा यदि कोई बाधाएं हों तो वह भी दूर हो सकें। इसके तहत सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए भी दो सदस्यीय टीम की नियुक्ति की थी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने एक बार फिर हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में उच्चस्तरीय चार टीमों को भेजा है। केंद्र अन्य राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीमों को भेजने पर भी विचार कर रही है, जहां पर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट आ रही हैं। ऐसे में अगर शहर में कोरोना के केस फिर बढ़ते हैं तो चंडीगढ़ भी केंद्र की टीम पहुंच सकती है। टीमें कोविड मामलों की उच्च संख्या वाले इलाकों दौरा करेंगी और पॉजिटिव मामलों की रोकथाम, निगरानी, जांच, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों और कुशल नैदानिक प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य के प्रयासों को सुदृढ़ बनाएंगी। केंद्रीय दल समय पर इलाज और बाद की प्रक्रिया से संबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए मार्गदर्शन भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें