ऐसे होती है बीएमआई की जांच
बीएमआई = वजन (किलोग्राम) / (ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर में) इस फॉर्मूले के आधार पर बीएमआई निकाला जा सकता है।
उदाहरण के लिए अगर आपका वजन 65 किलो है और लंबाई 5.2 फीट यानी 1.58496 मीटर है तो इसका बीएमआई ऐसे निकालें - 65/ 1.58496 X 1.58496. जो नतीजा होगा वही आपका बीएमआई होगा।
ये मानक हैं बेहतर
बीएमआई कैलकुलेटर में अगर बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच रहा है तो यह एक अच्छी स्थिति है। मतलब आपका वजन एकदम सही है। न तो आपको वजन घटाने की जरूरत है और न ही बढ़ाने की। हां, मेंटेन करने की जरूरत जरूर है। इसमें बीएमआई स्तर 25 या इससे भी ऊपर का होता है यह स्थिति मोटापा या ओवरवेट होने की ओर संकेत करती है। यह स्थिति कई रोगों को बुलावा दे सकती है।
ज्यादा बीएमआई के ये हैं खतरे
डॉ. रविंद्र खैवाल का कहना है कि बीएमआई स्तर 25 या इससे ज्यादा आया है तो अपने वजन को कम करने की जरूरत है क्योंकि यह स्थिति टाइप 2 डायबिटीज, दिल का रोग या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देती है। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से सलाह लें और बीएमआई कम करने और मोटापा घटाने के लिए प्रयास शुरू कर दें।