फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद और भाजपा तालमेल कमेटी गठित

Wed, 13 Aug 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली-भाजपा रिश्तों में समय-समय पर आती खटास और बढ़ती तल्खी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गंभीरता से लिया है। दोनों दलों में आपसी समन्वय के लिए बादल ने छह सदस्यीय तालमेल कमेटी बनाई है। कमेटी में दोनों दलों के तीन-तीन लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कुछ समय में दोनों पक्षों के अलग-अलग नेताओं की परस्पर विरोधी तल्ख बयानबाजी की वजह से गठबंधन को लेकर नकारात्मक प्रभाव लोगों के बीच जा रहा था। इसे गंभीरता से लेते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उक्त कमेटी का गठन किया है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद बनी भाजपा की समीक्षा कमेटी ने भी इसकी सिफारिश अपनी रिपोर्ट में की थी।

कमेटी के संबंध में जानकारी देते शिरोमणि अकाली दल के महासचिव हरचरन बैंस ने बताया कि इसमें शिअद की ओर से रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सुखदेव सिंह ढींढसा और बलविंदर सिंह भूंदड़ शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से पठानकोट से विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी और वरिष्ठ नेता नरोत्तम देव रत्ती समन्वय कमेटी में शामिल हैं। बैंस ने बताया कि आगामी समय में जिला स्तर पर भी इस तरह की समन्वय कमेटियों का गठन किया जाएगा।

इन मुद्दों पर हो चुका है टकराव
हाल ही में वैट, एडवांस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, रेत-बजरी, सीएलयू आदि मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच टकराव हो चुका है। दोनों ही तरफ के नेताओं की तल्ख बयानबाजी भी देखने को मिली।

इन मुद्दों पर भाजपा की ओर से हमला होता था, तो शिअद की तरफ से तथ्यों सहित जवाब दिया जाता था। एडवांस टैक्स वापस हुआ, तो प्रॉपर्टी टैक्स कम करने की तैयारी है। ऐसे हालात में गठबंधन के काम को शांतिपूर्ण माहौल में चलाने के लिए यह कमेटी गठित हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें