फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी : चंडीगढ़ को कर्नाटक ने 53 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी मैच में कर्नाटक ने मेजबान चंडीगढ़ को 53 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

आखिरी दिन के रोचक मुकाबले मेंं चंडीगढ़ को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए मात्र 149 रन चाहिए थे लेकिन चंडीगढ़ इस लक्ष्य को नहीं पा सका। पूरी टीम 97 पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज धीरज गोड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 31 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस गेंदबाज ने चंडीगढ़ के बल्लेबाजों को शुरू से ही संघर्ष करवाया। वहीं, समर्थ ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाए।
चंडीगढ़ की ओर से इहित सलारिया ने 36 रन, अक्श राणा ने 26 रन बनाए। मैच के दौरान चंडीगढ़ की पहली पारी में 272 के जवाब में कर्नाटक की टीम 99 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद कर्नाटक ने दूसरी पारी में संभला हुआ खेल दिखाया और 323 रन बनाए। इससे चंडीगढ़ को जीत के लिए 149 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे वह पार नहीं कर पाई और हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें