फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में अक्तूबर के पहले हफ्ते में होगा दीक्षांत समारोह, भारतीय पहरावे में डिग्री लेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में अक्तूबर के पहले हफ्ते में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया जाएगा। सोमवार को पेक में आयोजित सीनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस दौरान सीनेट सदस्यों ने पेक दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय पहनावे के फैसले को मंजूरी दे दी है। वहीं, एमटेक के टॉपर्स छात्रों को गोल्ड मेडल देने के प्रस्ताव को फिलहाल रोक लिया गया है।
विज्ञापन

पेक के निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया कि सोमवार को दीक्षांत समारोह को लेकर सीनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान अक्तूबर के पहले हफ्ते में दीक्षांत समारोह करवाने पर सहमति बनी है अभी तारीख सुनिश्चित नहीं की गई है। वहीं, समारोह में भारतीय पहरावे को लेकर सीनेट की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसमें पुरुष स्टाफ सदस्य क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा और नेहरू बास्केट, महिला स्टाफ सदस्य क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा या साड़ी और साथ में नेहरू बास्केट और पुरुष और महिला स्टाफ सदस्यों के लिए गोल्डन शेड में सिल्क मफलर ड्रेस कोड रहेगा।
विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड सफेद कुर्ता पायजामा
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड में सफेद रंग का भारतीय पहनावा होगा। इसमें लड़कों को सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और लड़कियों को सफेद रंग का कुर्ता पजामा या साड़ी पहननी होगी। वहीं, साथ बीटेक के विद्यार्थियों के लिए ऑरेंज मफलर, एमटेक के छात्रों के लिए ग्रीन मफलर और पीएचडी के छात्रों के लिए रेड मफलर होगा। सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों को साथ में ब्लैक नेहरू बास्केट पहननी होगी। वहीं, मुख्य मेहमान के लिए भी दीक्षांत समारोह के समय नेहरू बास्केट पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

समारोह से एक हफ्ते पहले तक पीएचडी पूरी करने वाले को मिलेगी डिग्री
निदेशक डॉ. सेतिया ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान बीटेक के 658, एमटेक के 168 और पीएचडी के 28 छात्रों को डिग्रियां भेंट की जाएंगी। वहीं, पीएचडी के अभी वाइवा चल रहे हैं इसलिए दीक्षांत समारोह के एक हफ्ते पहले तक वाइवा होने के बाद पीएचडी डिग्री पूरी होने वाले उम्मीदवारों को डिग्री भेंट की जाएगी। इनकी संख्या को बाद में जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें