चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को कुल 15 विभागों के एमए, एमएससी और एलएलएम कोर्स की काउंसलिंग आयोजित करवाई गई। इस दौरान अभिभावकों की मदद के लिए छात्र संगठन पुसू, इनसो, एबीवीपी, एनएसयूआई, सीवआईएसएस, सथ इत्यादि मौके पर मौजूद रहे और मदद की।
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को तीन वर्षीय कानून विभाग की काउंसलिंग में पहले दिन जनरल कैटेगरी के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। वहीं मंगलवार को रिजवर्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही सोमवार को यूआईएलएस की एलएलएम, राजनीति विज्ञान, फिलोसॉफी, एम-लिब, साइकोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, बायोकेमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस, सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइंर्फोमेटिक्स, यूआईएचटीएम, वुमन स्टडीज और सिख स्टडीज के पीजी कोर्स की काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने के बाद ही दाखिला दिया गया। जो उम्मीदवार सभी डॉक्यूमेंट दिखाने में असमर्थ रहे। उनका दाखिला रद्द किया गया है।