यूआईसीईटी विभाग में डिग्रियां मिलने के बाद उत्साहित छात्र।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) में शनिवार को वर्ष 2019, 2020 और 2021 के पीजी और यूजी उत्तीर्ण छात्रों का दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया। पीयू के भटनागर सभागार में हुए समारोह में 200 से अधिक छात्रों को डिग्रियां दी गईं। इस अवसर पर उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। थिंक गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष मोहन आहूजा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को कॅरिअर में सफल होने की शुभकामनाएं दीं और बदलते परिवेश के साथ नवाचार के लिए प्रेरित किया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमृत पाल तूर ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यूआईईटी 6 टॉपर्स को एयरबस के सीईओ ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
टैगोर थिएटर में में शनिवार को यूआईईटी विभाग का दीक्षांत समारोह और एलुमनी मीट हुई। गया। इस दौरान वर्ष 2021 के बीटेक और एमटेक के 250 छात्रों को एयरबस भारत और साउथ एशिया के सीईओ और एलुमनी सन्नी गुगलानी की ओर से डिग्रियां भेंट की गई। इसमें सीएसई, आईटी, बायोटेक, ईईई, ईसीई और मैकेनिकल विषयों के छात्र शामिल रहे। छह यूआईईटी टॉपर को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार वाईपी वर्मा, डीयूआई प्रो रेणु विग, यूआईईटी निदेशक जेके गोस्वामी मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के बाद एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने लगभग 200 छात्रों ने शिरकत की और छात्रों के साथ विभाग की पुरानी यादें साझा की। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से एलुमनी से जुड़ने के लिए एलमाशाइंस पोर्टल का उद्घाटन कर शुरूआत की। जिससे विभाग के विकास के लिए एलुमनी के सुझाव और उनकी मदद डिजिटली ली जा सके।