पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में 9 अक्तूबर को 52वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यातिथि होंगी। राष्ट्रपति की ओर से विद्यार्थियों को डिग्रियां भेंट की जाएंगी। पहली बार पेक में विद्यार्थी भारतीय पहरावे में डिग्रियां लेंगे। इस फैसले को पिछले दिनों पेक के सीनेट की ओर से पास किया गया था। पेक प्रशासन ने राष्ट्रपति आगमन और समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दीक्षांत समारोह के दौरान बीटेक के 669, एमटेक के 168 और पीएचडी के 34 छात्रों को डिग्रियां भेंट की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान पेक के सेनेटरी ईयर की सेलीब्रेशन का भी समापन समारोह होगा। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
यह रहेगा स्टाफ का ड्रेस कोड
पुरुष सदस्य : क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा और नेहरू बास्केट
महिला सदस्य : क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा या साड़ी और साथ में नेहरू बास्केट
दोनों के लिए गोल्डन शेड में सिल्क मफलर ड्रेस कोड रहेगा।
विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड
लड़के : सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा
लड़कियां : सफेद रंग का कुर्ता पायजामा या साड़ी पहननी होगी।
बीटेक के विद्यार्थी : ऑरेंज मफलर
एमटेक के छात्र : ग्रीन मफलर
पीएचडी के छात्र : रेड मफलर
सभी छात्रों को ब्लैक नेहरू बास्केट पहननी होगी।
मुख्य मेहमान के लिए भी दीक्षांत समारोह के समय नेहरू बास्केट पहनना अनिवार्