फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटा चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने पर विवाद, कहा- बिना योजना के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी कैसे कर सकते हैं नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुटा के एग्जीक्यूटिव मेंबर प्रो. मोहम्मद खालिद समेत कई शिक्षकों ने इस पर आपत्ति दायर की है। इसको लेकर पुटा सचिव को पत्र भी लिखा गया है। कहा है कि बिना योजना के कैसे चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जा सकता है। कई अन्य सवाल भी खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा है कि इसके लिए एग्जीक्यूटिव सदस्यों की बैठक बुलानी चाहिए थी। उस बैठक में पूरी योजना बनती। इसके लिए पहले सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए था। साथ ही 65 साल पार कर चुके शिक्षकों को वोट देने का अधिकार दिया जाएगा या नहीं, इस पर निर्णय होना था। साथ ही वोटरों की नई सूची तैयार होती। सदस्यता शुल्क भी निर्धारित होता। चुनाव ऑनलाइन होंगे या ऑफलाइन यह भी तय होना था। चुनाव निष्पक्ष व सुचारु करवाने के लिए जिम्मेदारी तय होती। कहा कि बैठक बुलाए बिना निर्णय ले लिया गया, जो गलत है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसको लेकर बैठक की जाए ताकि पुटा के संविधान के नियमों का पालन हो सके। उन्होंने पत्र में पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर प्रकरण का भी जिक्र किया है। कहा है कि इस मामले में पीयू की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस मामले पर शिक्षकों को अब तक की प्रगति के बारे में अवगत कराया जाए। उन्होंने कई अन्य सवाल भी खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें