फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नानक शाह फकीर' का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट

Fri, 10 Apr 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विख्यात सूफी संगीतकार एआर रहमान के संगीत से सजी फिल्म 'नानक शाह फकीर' का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। एक व्यक्ति ने फिल्म के दृश्यों के कारण सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए फिल्म रिलीज पर रोक की मांग की है। इस मामले पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन


लुधियाना के सतनाम सिंह ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म के ट्रेलर में सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव को जीवंत रूप में दिखाया गया है। सिख धर्म में और गुरबाणी में स्पष्ट है कि सिख गुरुओं को जीवंत रूप में नहीं दिखाया जा सकता। मूर्ति पूजा नहीं हो सकती।

इसके अलावा सिख गुरूओं को लेकर कोई फिल्म नहीं बनाई जा सकती। यदि ऐसी कोई फिल्म बनानी हो तो इसके लिए एसजीपीसी से पहले अनुमति लेना जरूरी है। फिल्म निर्माता ने अनुमति नहीं ली और गुरू नानक देव को जीवंत रूप में दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


याचिका में कहा है कि यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ करने का कार्यक्रम है। इसके ट्रेलर में दिख रहे दृश्यों को लेकर विश्व भर में विरोध हो रहा है। एसजीपीसी स्वयं इसका विरोध कर रही है और ऐसे में फिल्म रिलीज़ हुई तो यह सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेक पहुंचाएगी।

वैसे भी भारतीय संविधान में हरेक व्यक्ति के धर्म को ठेस नहीं पहुंचाने का प्रावधान है। लिहाजा फिल्म रिलीज होने पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए।

याचिका में सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड, केंद्रीय गृह मंत्रालय, डीजीपी पंजाब व पंजाब सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है। अभी याचिका रजिस्ट्री में वीरवार को दायर हुई है और जल्द सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें