सिंगर सपना चौधरी के बाद अब एक और हरियाणवी लोकगायक के गाने पर विवाद हो गया है। मामले में पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणवी लोकगायक कृष्ण ढुंढवा ने ब्राहम्ण समाज पर एक गीत लिख, जिसके कुछ शब्द लोगों को पसंद नहीं आए।
उन्होंने इन शब्दों को ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी बताया और विरोध जताते हुए केस दर्ज करा दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैथल निवासी सिंगर कृष्ण ढुंढवा को जींद के नरवाना से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। ढुंढवा के खिलाफ नरवाना में भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया था।
वहीं इस गाने के विरोध में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। हालांकि मामले में सिंगर ने कुरुक्षेत्र धर्मशाला जाकर माफी मांग ली थी, लेकिन ब्राह्मण समाज नहीं माना और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने गायक कृष्ण ढुंढवा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।