फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एमएसजी' पर डेराप्रेमियों-सिखों में टकराव के आसार

Sun, 04 Jan 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म मेसेंजर आफ गाड को लेकर डेरा प्रेमियों व सिख श्रद्धालुओं में टकराव के आसार बने हुए हैं। बाघापुराना सब डिवीजन के गांव चीदा में एमएसजी के पोस्टर फाड़ने के कारण तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सिख जत्थेबंदियों ने कस्बा समालसर के गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग कर इस फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने के अलावा फिल्म के विरोध में गांवों में लामबंदी का फैसला किया है। गांव चीदा में शुक्रवार देर रात को फिल्म एमएसजी के पोस्टर को आग लगाने की कोशिश की गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में प्रेमी एकत्रित हो गए। डीएसपी (डी) मोगा गुरमीत सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची और डेरा प्रेमियों को शांत किया। यह पोस्टर दूध डेयरी का काम करते डेरा प्रेमी बेअंत सिंह की इमारत पर लगा था। थाना समालसर प्रमुख दर्शन सिंह ने कहा कि किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिखों ने की मूवी पर प्रतिबंध की मांग

दूसरी तरफ जिले के कस्बा समालसर में मक्खण सिंह मुसाफिर, देविंदर सिंह हरीएवाला और बलतेज सिंह दद्दाहूर आदि सिख जत्थेबंदी के नेताओं ने गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। सिख संगत ने कहा कि पंजाब के शांत माहौल को खराब करने के लिए सरकार खुद शह दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कौम के हीरे और हमारा हक फिल्म पर तो पाबंदी लगा दी थी तो इस फिल्म पर क्यों पाबंदी नहीं लगाई जा रही। इस मौके पर सिख संगत ने यह भी चेतावनी दी कि इस फिल्म का विरोध करने वाले सिख नौजवानों खिलाफ दर्ज किए झूठे केस रद्द करने की मांग की।

उन्होंने चेताया कि पंजाब के शांत माहौल को खराब करन वाला यह फिल्म किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने दी जाएगी। बाघापुराना के कार्यकारी डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फिल्म के कारण पैदा हुए संकट से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस है। उन्होंने कहा कि थाना प्रमुख को अपने हलके में 24 घंटे की गश्त और शरारती और हालात पर नजर रखने की हिदायतें दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें