फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में छात्रों के झगड़े ने बिहार में तूल पकड़ा

Sat, 13 Dec 2014 04:43 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के बिलासपुर स्थित गणपति शिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश और बिहार के विद्यार्थियों के बीच हुआ झगड़े का मामला बिहार भाजपा तक पहुंच गया है। बिहार के स्थानीय मीडिया में मामला सुर्खियों में आने के बाद भाजपा नेता सुशील मोदी को मामले में हस्तक्षेप करते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ से फोन पर इस मामले को लेकर बातचीत की। इसके बाद धनखड़ ने यमुनानगर प्रशासन को इस बाबत तुरंत मामला निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कृषि मंत्री के निर्देशों के बाद बिलासपुर एसडीएम पूजा चावरिया ने मौके पर जाकर दोनों प्रदेशों के विद्यार्थियों से बातचीत कर मामले का निपटारा करवाया है। एसडीएम ने इसकी जानकारी भी कृषि मंत्री को दे दी है कि शिक्षण संस्थान में जाकर एसडीएम ने विद्यार्थियों से बातचीत कर कालेज के आंतरिक प्रबंधन को भी चेतावनी दे दी है कि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।

एसडीएम ने संस्थान में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की मांग पर सिक्योरिटी भी बदलवा दी गई है। वार्डन पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। इसके अलावा संस्थान की एक आंतरिक कमेटी बनाकर विद्यार्थियों को कहा गया है कि कोई परेशानी हो तो इस मामले में पहले कमेटी को सूचित करे।
विज्ञापन


कमेटी कार्रवाई न करे तो प्रशासन को बताएं। उल्लेखनीय है कि झगड़े के बाद बिहार के विद्यार्थियों ने बिहार वापिस जाने का मन बना लिया था, लेकिन यमुनानगर प्रशासन ने उनके अभिभावकों से बातचीत कर मामला ठंडा करवाया। बिहार के मीडिया में मामला उछलने के बाद यह मामला हरियाणा सरकार तक पहुंचा।

कोट:
मेरे पास सुशील मोदी का फोन आया था। उके बाद मैंने प्रशासन को इस बाबत निर्देश दे दिए थे। प्रशासन ने मामले का निपटारा करवा दिया है। अब विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

ओम प्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें