फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीएस के लिए सेक्टर-43 में बन रहा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने बसों में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) को लागू तो कर दिया है लेकिन अभी इसके स्थायी कंट्रोल रूम का काम पूरा होना बाकी है। सेक्टर-43 में प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसके इलेक्ट्रिकल काम के लिए दोबारा से टेंडर किया गया है। इसमें फायर सेंसिंग सिस्टम, नेटवर्किंग और कांफ्रेंसिंग सिस्टम का काम होना है।
विज्ञापन

प्रशासन इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के मुख्य प्रोजेक्ट कंट्रोल रूम को जल्द से जल्द बनाने की तैयारी में है। इसके लिए 20.53 लाख रुपये का टेंडर किया किया गया है। प्रशासन ने विभाग को निर्देश दिया है कि कंट्रोल रूम के काम में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। फिलहाल सीटीयू अपने एक डिपो में अस्थायी रूप से ये कंट्रोल रूम चला रहा है। कंट्रोल रूम तैयार होने के बाद यहां से ही बसों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और लोगों के मोबाइल पर इसकी रियल टाइम जानकारी प्रदान की जाएगी। कंट्रोल रूम का काम पूरा होने के बाद यात्रियों की सभी परेशानी दूर हो जाएंगी। आईटीएस प्रोजेक्ट के तहत बसों के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमें यात्री बस के अंदर ही अगले स्टॉप की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपातकाल अलार्म की सुविधा दी गई है। बसों को बस स्टॉप से जोड़ा गया है, जिससे लोगों को यह पता चलेगा कि बस कितनी देर में स्टॉप पर पहुंचेगी। वहीं, सभी बस स्टॉप पर डिजिटल डिस्प्ले लगाने का काम जारी है, जिससे बसों के आने के सही वक्त का पता लगता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें