फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जमाखोरी पर लगी लगाम... 70 से 50 रुपये किलो पर आया प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। त्योहार के दौरान प्याज की कीमत पर काबू के लिए नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) ने मंडी में मंगलवार से आपूर्ति शुरू कर दी है जिससे मंडी में एक बार में प्याज की कीमत प्रति किलो पर 80 रुपये प्रति किलो से घटकर 50 रुपये पर आ गई है। इससे जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं, जमाखोरी करने वालों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि तमाम प्रयास के बाद भी वे प्याज के दाम में आई तेजी को ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रख पाए हैं। वहीं, मंडी में इस बात की भी चर्चा रही है कि आने वाले दिनों में प्याज के रेट में अभी और मंदी आएगी। सेक्टर- 26 की मंडी में मंगलवार को नेफेड के तीन ट्रक प्याज की आवक हुई जबकि चार निजी ट्रक माल लेकर पहुंचे। नेफेड की ओर से एक बार में 27 हजार किलो प्याज मंडी में आते ही दाम तेजी से नीचे आया। सरकार की ओर से तय रेट पर प्याज की बिक्री की गई, जिसमें होल सेल में 45 से 50 रुपये और फुटकर में 50 से 55 रुपये किलो में प्याज की खरीद की गई। सेक्टर-26 के आढ़ती दीपक धवन और आदेश ने बताया कि अलवर, राजस्थान, अफगानिस्तान और नासिक से आपूर्ति तेज होने से भी दाम में मंदी आई है। उम्मीद की जा रही है कि चंद दिनों में होल सेल रेट 30 रुपये किलो तब आ जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट
सरकार को जनता की याद तो आई
प्याज की कीमत कम करने के लिए सरकार द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। वैसे भी महंगाई के कारण इस तरह के अचानक से बढ़ने वाले खर्च से स्थिति खराब होने लगती है। उम्मीद है कि यह राहत बरकरार रहेगी।
-किरण शर्मा, सेक्टर-22

हम तो यही प्रार्थना करते हैं कि आलू, प्याज और टमाटर जैसी चीजें महंगी न हो, क्योंकि मध्यम वर्ग के लिए यह महत्वपूर्ण है। 80 रुपये किलो प्याज खरीदना आम जनता के बस में नहीं। इसलिए नेफेड की ओर से आपूर्ति जारी रखनी होगी जिससे जमाखोरों को दाम बढ़ाने का मौका न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपा सिंह, सेक्टर-19

इनसेट
मंडी में ऐसे बढ़ी और फिर कम हुई प्याज की कीमत
तिथि फुटकर में कीमत थोक में कीमत
24 अक्तूबर 40-45 रुपये किलो 35- 38 रुपये किलो
25 अक्तूबर 50-55 रुपये किलो 40-45 रुपये किलो
26 अक्तूबर 55-60 रुपये किलो 45-50 रुपये किलो
27 अक्तूबर 70-80 रुपये किलाे 52-57 रुपये किलो
28 अक्तूबर 75-80 रुपये किलो 55-60 रुपये किलो
29 अक्तूबर 70-80 रुपये किलो 55-60 रुपये किलो
30 अक्तूबर 75-85 रुपये किलो 55-65 रुपये किलो
31 अक्तूबर 50-55 रुपये किलो 40-50 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें